फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CPI leader atul anjaan target modi government for gst

'अगरबत्ती से लेकर कफन तक पर टैक्स लगाकर सरकार ने दिया देश विरोधी होने का सबूत'

Thu, 29 Jun 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो,अमर उजाला,गाजीपुर Updated Thu, 29 Jun 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
 CPI leader atul anjaan target modi government for gst
भाकपा के राष्ट्रीय सचिव एवं किसान सभा के राष्ट्रीय महामंत्री अतुल अंजान - फोटो : अमर उजाला
भाकपा के राष्ट्रीय सचिव एवं किसान सभा के राष्ट्रीय महामंत्री अतुल अंजान ने कहा कि नोटबंदी के बाद गुड्स एंड सर्विस टैक्स (जीएसटी) देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद करने का  फैसला साबित होगा। देश की मोदी एवं उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पूरी तरह से विफल है।
विज्ञापन


यह सरकार देश को बांट रही है। यह बातें उन्होंने वरिष्ठ नेता इकबाल अहमद के घर पर बुधवार को बातचीत में कही। अंजान ने कहा कि जीएसटी से सबसे ज्यादा किसान प्रभावित होंगे। उनके पंपसेट से लेकर खाने-पीने तक के सारे सामान महंगे हो जाएंगे।
विज्ञापन



डीजल, केरोसिन, खाद, कपड़ा, लोहे तमाम ऐसी वस्तुएं, जिसको किसान प्रयोग में लेता है, सब पर टैक्स की मार से महंगाई बढ़ेगी और किसान लूटे जाएंगे। सरकार ने अगरबत्ती से लेकर कफन तक पर टैक्स लगाकर देश विरोधी होने का सबूत दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि पूरी दुनिया में जीएसटी फेल साबित हुई है। ब्राजील जैसे देश ने 6 महीने में ही फैसला बदल दिया और जीएसटी को रोक दिया। चीन में 10 प्रतिशत जीएसटी है लेकिन हमारे देश में 28 से 31 प्रतिशत टैक्स तय किए गए हैं। इससे पूरी अर्थव्यवस्था चरमराने जा रही है।

यह कानून नोटबंदी के बाद देश के खिलाफ सबसे बड़ा फैसला है। अमरीका में विपक्ष की आलोचना करने पर प्रधानमंत्री को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि यह उनकी नाकामी का नमूना है। केंद्र सरकार की तीन वर्ष की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए कहा कि 2016 में 86 भारतीय सेना के सैनिक मारे गए।


इस समय रोज चार से छह सैनिक मारे जा रहे हैं। प्रदेश सरकार की चर्चा करते हुए कहा कि पिछली सरकार में महिलाओं का चलना मुश्किल था तो इस सरकार में घर से निकलना मुश्किल हो गया है।
उन्होंने कहा कि अखिलेश सरकार ने जितना काम किया है, उसी काम को यह सरकार अपनी उपलब्धि बताने में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed