फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   cow milk

किसानों से 40 रुपये में दूध खरीदेगा पराग

Thu, 12 Sep 2019 01:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
cow milk
किसानों से 40 रुपये में दूध खरीदेगा पराग
विज्ञापन

- मंडलायुक्त के निर्देश पर दूध खरीद का नया रेट जारी
अमर उजाला ब्यूरो
वाराणसी। पराग डेयरी वाराणसी मंडल के दुग्ध उत्पादकों से 40 रुपये प्रतिलीटर के हिसाब से दूध खरीदेगा। इससे वाराणसी मंडल के 20 हजार से ज्यादा दुग्ध उत्पादक किसानों को लाभ मिलेगा। इससे पहले 38 रुपये में दूध खरीद किया जाता था। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया जाएगा। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।

इस निर्णय के बाद पराग डेयरी में दूध की आवक में बढ़ोत्तरी होगी। फिलहाल दुग्ध उत्पादकों को रेट में बढ़ोत्तरी का असर जनता पर नहीं पड़ेगा। पराग डेयरी का दूध पहले के तय रेट पर ही बाजार में उपलब्ध होगा। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने बताया कि बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा की गई। दुग्धउत्पादकों को राहत देने के लिए रेट में बढ़ोत्तरी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed