फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Covid medical kit ready: all essential medicines to protect against early symptoms of corona start distribution from medical store 

कोविड मेडिकल किट तैयार : कोरोना के शुरुआती लक्षण से बचाव की सभी जरूरी दवाइयों का मेडिकल स्टोर से वितरण शुरू

Mon, 26 Apr 2021 07:34 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 26 Apr 2021 07:34 PM IST
सार

जिला प्रशासन की पहल पर लोगों को मेडिकल किट देने का हुआ फैसला 
सर्दी, खांसी, जुकाम आदि शुरुआती लक्षण होने पर नहीं होना होगा परेशान

विज्ञापन
Covid medical kit ready: all essential medicines to protect against early symptoms of corona start distribution from medical store 
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

वाराणसी में कोरोना के शुरुआती लक्षण आने पर लोगों को समय से जरूरी दवाइयां मिल सकें, इसके लिए जिला प्रशासन के फैसले के बाद मेडिकल स्टोर पर कोविड मेडिकल किट तैयार होने लगी है। रविवार को केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन और जिलाधिकारी के साथ बैठक में फैसले के बाद सोमवार से इसका वितरण शुरू हो गया।

विज्ञापन


कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच बहुत सारे लोग सर्दी, खांसी, जुकाम आदि शुरुआती लक्षण होने पर ही परेशान हो जा रहे हैं। डॉक्टरों के मुताबिक अगर समय से जरूरी दवाइयां शुरू हो जाएं तो संक्रमण का खतरा बढ़ने से टाला जा सकता है। केमिस्ट ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज खन्ना ने बताया कि जिला प्रशासन के फैसले के बाद शुरू में 40 मेडिकल स्टोर पर मेडिकल किट तैयार हो गई है। सदस्यों की ओर से नियमानुसार दवा लेने आने वालों को उसे खाने की विधि भी बताई जा रही है। बहुत जल्द ही 20 मेडिकल स्टोर पर और भी मेडिकल किट की व्यवस्था कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed