{"_id":"6096eb378ebc3e47ec48c5ef","slug":"covid-city-news-vns5886026161","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी कोविड अस्पतालों की इलाज की दर सार्वजनिक हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी कोविड अस्पतालों की इलाज की दर सार्वजनिक हो
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। महानगर उद्योग व्यापार समिति की वर्चुअल बैठक शनिवार को हुई। इसमें व्यापारियों ने मांग की कि कोविड अस्पतालों में मनमानी पर लगाम लगाई जाए और इलाज की दर सार्वजनिक की जाए। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि जो हॉस्पिटल आपदा में अवसर तलाश कर रहे हैं, उनको ब्लैक लिस्टेड किया जाए।
महानगर उद्योग व्यापार समिति के क्षेत्रीय संगठनों ने कहा कि बनारस में कोरोना की स्थिति में जो सुधार दिखाई दे रहा है, इसमें नगर के समस्त व्यापार मंडलों विशेष रूप से महानगर उद्योग व्यापार समिति की पहल का बड़ा योगदान है।
युवा अध्यक्ष मनीष चौबे ने बताया कि कोविड-19 अस्पतालों में जो मरीज भर्ती हैं उनके अटेंडेंट को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। युवा मंच ने जिलाधिकारी से मांग की कि पंडित दीनदयाल अस्पताल में कोई एक जगह उपलब्ध कराई जाए, जहां मिनरल वाटर की व्यवस्था युवा मंच की ओर से कराई जाएगी। समिति के मुख्य संरक्षक आरके चौधरी, संरक्षक श्रीनारायण खेमका, अध्यक्ष प्रेम मिश्रा ने शासन प्रशासन से मांग की कि जिन निजी हॉस्पिटलों को कोविड का हॉस्पिटल बनाया गया है, उनका रेट सार्वजनिक किया जाए। बैठक में महामंत्री अशोक जायसवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुज डीडवानिया, उपाध्यक्ष सोमनाथ विश्वकर्मा, अजय गुप्ता, पंकज अग्रवाल, राहुल मेहता, रजनीश कनौजिया, प्रकाश सुनेजा, राजन जायसवाल, हृदय गुप्ता, सत्य प्रकाश गुप्ता गुड्डू, अशोक कसेरा, शिवेंद्रनाथ वर्मा, विकास यादव, अनिल सेठ अन्नू, राजकुमार जायसवाल, प्रकाशचंद श्रीवास्तव, भीम सिंह, शैलेश जायसवाल, ओमप्रकाश गुप्ता, सतीश गुप्ता, प्रदीप चौबे, नवीन गुप्ता, आदि उपस्थित रहे।