{"_id":"61ddb11f0690ee529b787232","slug":"covid-cases-in-varanasi-maximum-440-patients-found-in-a-day-a-child-below-one-year-of-age-also-infected","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में कोरोना: तीसरी लहर में एक दिन में मिले सर्वाधिक 440 मरीज, एक साल से कम उम्र का बच्चा भी संक्रमित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में कोरोना: तीसरी लहर में एक दिन में मिले सर्वाधिक 440 मरीज, एक साल से कम उम्र का बच्चा भी संक्रमित
Tue, 11 Jan 2022 10:02 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 11 Jan 2022 10:02 PM IST
सार
अस्पताल में भर्ती एक मरीज और होम आईसोलेशन से 23 को स्वस्थ घोषित किया गया है। तीसरी लहर में अब तक 2397 मरीजों में 328 के डिस्चार्ज के बाद 2069 एक्टिव मरीज हैं।
विज्ञापन
वाराणसी में कोरोना
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कोरोना की तीसरी लहर में एक दिन में मरीज मिलने के सभी रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए। मंगलवार को सबसे अधिक 440 नए मरीज मिले हैं। कुल एक्टिव मरीजों का आंकड़ा दो हजार के पार हो गया है। संक्रमित मरीजों में एक साल से कम उम्र समेत 25 बच्चे शामिल हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा 116 महिलाएं, बीएचयू समेत अन्य निजी अस्पतालों में डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ, रेलवे स्टेशन पर यात्री, बरेका में रेल कर्मचारी भी संक्रमित हुए हैं। पिछले तीन दिन में एक हजार नए मरीज मिले हैं। मंगलवार को कैंट व सिटी रेलवे स्टेशन मिलाकर 20 से अधिक यात्री पॉजिटिव आए हैं।
विज्ञापन
अब यहां भी जांच की रफ्तार बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। संक्रमित मरीजों में महिलाओं की संख्या भी हर दिन 100 के पार रह रही है। मंगलवार को भी महिला चिकित्सक, कर्मचारी, शिक्षिका की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
राहत की बात यह है कि अस्पताल में भर्ती एक मरीज और होम आईसोलेशन से 23 को स्वस्थ घोषित किया गया है। तीसरी लहर में अब तक 2397 मरीजों में 328 के डिस्चार्ज के बाद 2069 एक्टिव मरीज हैं।