फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Covid BF.7: Precaution dose of corona vaccine should be given free of cost from tomorrow, three thousand vials

Covid BF.7: कल से निशुल्क लगवाएं कोरोना वैक्सीन की प्रिकॉशन डोज, जिले में कोविशील्ड की तीन हजार वायल पहुंची

Fri, 20 Jan 2023 11:40 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 20 Jan 2023 11:40 AM IST
सार

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए अधिक से अधिक लोगों को टीका लगवाने की अपील अब तक कई बार की जा चुकी है। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में 15 जुलाई से 75 दिन तक लोगों को निशुल्क एहतियाती डोज भी लगवाई गई थी। इसके बाद सरकारी अस्पतालों में वैक्सीन नहीं लग रही थी। कुछ चयनित निजी अस्पतालों में निर्धारित शुल्क लेकर टीका लगवाने की व्यवस्था रही लेकिन, यहां भी संख्या बहुत कम रही।

विज्ञापन
Covid BF.7: Precaution dose of corona vaccine should be given free of cost from tomorrow, three thousand vials
कोविशील्ड - फोटो : twitter@serum institute

विस्तार

कोरोना के नए वैरियंट बीएफ 7 की आहट के बीच काशीवासियों के लिए राहत भरी खबर है। ऐसे लोग जिन्होंने कोरोना का टीका अब तक नहीं लगवाया है, वह 21 से 31 जनवरी तक सरकारी अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों पर लगने वाले विशेष कैंप में पहुंचकर निशुल्क टीका लगवा सकते हैं। इसके लिए तीन हजार वायल वैक्सीन जिले को मिल गई है। इसमें करीब तीस हजार लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। 

विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए अधिक से अधिक लोगों को टीका लगवाने की अपील अब तक कई बार की जा चुकी है। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में 15 जुलाई से 75 दिन तक लोगों को निशुल्क एहतियाती डोज भी लगवाई गई थी। इसके बाद सरकारी अस्पतालों में वैक्सीन नहीं लग रही थी। कुछ चयनित निजी अस्पतालों में निर्धारित शुल्क लेकर टीका लगवाने की व्यवस्था रही लेकिन, यहां भी संख्या बहुत कम रही। इस बीच पहली, दूसरी डोज तो किसी तरह लोगों ने लगवा लिया है लेकिन, जिले में करीब 40 प्रतिशत ऐसे लोग हैं, जिन्होंने अब तक एहतियाती खुराक ही नहीं ली है। अब शासन स्तर से स्वास्थ्य विभाग को कोविशील्ड की 30100 वैक्सीन बृहस्पतिवार को मिल गई है। इसके साथ ही 21 से 31 जनवरी तक विशेष अभियान के तहत सरकारी अस्पतालों के साथ ही शहरी, ग्रामीण इलाकों के स्वास्थ्य केंद्रों पर निशुल्क टीका लगवाया जाएगा।
विज्ञापन


एक नजर में आंकड़ा 
                                लक्ष्य                 टीकाकरण 
पहली डोज               2971567     100 प्रतिशत
दूसरी डोज                2971567      99 प्रतिशत 
एहतियाती डोज          2409554       40 प्रतिशत 

शासन स्तर से 30100 कोविशील्ड की डोज जिले को मिल गई है। ऐसे लोग जो टीका नहीं लगवा सके हैं, वो अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों पर 21 जनवरी से पहुंचकर निशुल्क टीका लगवा सकते हैं। -डॉ. संदीप चौधरी, सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed