{"_id":"60ef3f8a8ebc3ec2025c7555","slug":"covashield-instead-of-covaccine-misbehavior-on-protest-varanasi-news-vns6004767146","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोवैक्सीन की जगह कोविशील्ड लगा दी, विरोध पर दुर्व्यवहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोवैक्सीन की जगह कोविशील्ड लगा दी, विरोध पर दुर्व्यवहार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वैक्सीन की कमी के बीच टीकाकरण में लापरवाही ने स्वास्थ्य विभाग की संजीदगी की पोल खोल दी है। सीएचसी शिवपुर में बुधवार को कोवैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने पहुंची महिला को एएनएम ने कोविशील्ड की पहली डोज लगा दी। मोबाइल पर मैसेज आया तो उनके होश उड़ गए। महिला ने सीएमओ और डीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही प्रभारी पर दुर्व्यवहार का भी आरोप लगाया है।
शिवपुर के गौतम गार्डेन निवासी रमाकांत सिंह की पत्नी मृदुला ने सीएचसी शिवपुर पर 14 जून को कोवैक्सीन की पहली डोज लगवाई थी। इसका सर्टिफिकेट भी मिल था। वहीं, 12 से 26 जुलाई तक दूसरी डोज लगवाने की तिथि निर्धारित हुई। मृदुला ने बताया कि वह 14 जुलाई को दूसरी डोज लगवाने पहुंचीं। एएनएम को पहली डोज लगने का मैसेज भी दिखाया। बावजूद कोविशील्ड की पहली डोज लगा दी गई, जिसका मोबाइल पर मैसेज भी आया। एएनएम से गलत टीका लगाने का कारण पूछा तो उसने किसी भी तरह की दिक्कत नहीं होने की बात कही। महिला का कहना था कि जब वह प्रभारी चिकित्साधिकारी से बात करने पहुंचीं तो उन्होंने पूरी बात नहीं सुनी और दुर्व्यवहार कर बाहर निकाल दिया।
पहला मामला नहीं
जिले में गलत वैक्सीन लगने का यह पहला मामला नहीं है। सीएचसी चोलापुर में भी पिछले महीने ऐसी ही घटना हो चुकी है। एक शख्स को कोविशील्ड की दूसरी डोज की जगह कोवैक्सीन लगा दी गई। शिकायत भी की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
महिला को टीका लगाने में बरती गई लापरवाही पर एएनएम समेत अन्य जिम्मेदारों से पूछताछ की गई है। बृहस्पतिवार को जवाब आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। महिला ने दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है जो कि गलत है।
- डॉ. अजय कुमार सिंह, अधीक्षक, सीएचसी शिवपुर