फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Baba Shri Kashi Vishwanath Dham decorated with flowers

महाशिवरात्रि : बाबा श्री काशी विश्वनाथ धाम फूलों से सजा, रोशनी की चमक ने बिखेरी आभा, भक्त हुए आकर्षित

Tue, 25 Feb 2025 10:15 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Tue, 25 Feb 2025 10:15 PM IST
सार

महाशिवरात्रि को लेकर बाबा विश्वनाथ के मंदिर में साज सज्जा की भव्य तस्वीर दिखाई दे रही है। हर ओर फूलों की सजावट है।  गेट नंबर 4 से गंगा द्वार तक मनभावन सजावट देख श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो रहे हैं। मंदिर के सीईओ ने धाम में महाशिवरात्रि की तैयारियों का जायजा लिया और श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को लेकर निर्देश दिए।

विज्ञापन
Baba Shri Kashi Vishwanath Dham decorated with flowers
फूलों से सजा बाबा विश्वनाथ का दरबार - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

महाशिवरात्रि के लिए श्री काशी विश्वनाथ धाम रंग- बिरंगी लाइटों से चमक और विभिन्न प्रकार के सुगंधित पुष्पों से गमक रहा है। महाशिवरात्रि के लिए श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के दिव्य प्रांगण की भव्य आभा देखते ही बन रही है। श्री काशी विश्वनाथ धाम के द्वार से लेकर सभी मंडपों, विग्रहों के मंदिरों की कई प्रजातियों के फूलों से आकर्षक सजावट की गई है। धाम का कोना- कोना विद्युत झालरों और रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग है।

विज्ञापन


गेट नंबर- 4 से लेकर गंगा द्वार तक की गई मनभावन सजावट को देखकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो रहे हैं। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर महाशिवरात्रि के लिए की गई सजावट एवं इंतजामों का मंदिर के सीईओ ने मंगलवार को शाम जायजा लिया। उन्होंने व्यवस्था में लगे न्यास कार्मिकों को श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


महाशिवरात्रि के पूर्व दिवस पर श्री काशी विश्वनाथ धाम में कतारबद्ध श्रद्धालुओं से संवाद कर इंतजामों का फीडबैक भी लिया। उन्होंने कई बुजुर्ग श्रद्धालुओं के पैर में तकलीफ होने पर उनके सुगम दर्शन की व्यवस्था कराई। महादेव के दरबार में पहुंचे नन्हे भक्तों को भी महादेव के आशीर्वाद स्वरुप चॉकलेट, टाफी उपलब्ध कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन




मंदिर के सीईओ ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए 25 फरवरी से 27 फरवरी तक श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में सभी तरह के प्रोटोकॉल पर रोक लगायी गई है। धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बैरिकेडिंग, शुद्ध पेयजल, स्वच्छता, छाया समेत सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं जिससे श्रद्धालु कतारबध्य होकर आराम से श्री काशी विश्वनाथ महादेव का दर्शन लाभ प्राप्त कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed