फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Couple Died in Car Accident Funeral Pyres Burn Side by Side as Children Weep Bitterly in Varanasi

'मम्मी-पापा कब जागेंगे': बिलखते हुए पूछ रहे मासूम, एक साथ जलीं दंपती की चिताएं; कार हादसे में गई थी जान

Wed, 06 May 2026 12:30 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Wed, 06 May 2026 12:30 PM IST
सार

कार हादसे में जान गवांने वाले दंपती का अंतिम संस्कार एक साथ किया गया। इस दौरान मासूम बच्चे माता-पिता को देखकर रोते हुए उन्हें जगा रहे थे, बार-बार कह रहे थे कि मम्मी-पापा कब जागेंगे।  

विज्ञापन
Couple Died in Car Accident Funeral Pyres Burn Side by Side as Children Weep Bitterly in Varanasi
कार हादसे में दंपती की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चोलापुर थाना क्षेत्र के अजगरा गांव में उस समय मातम पसर गया, जब दानगंज क्षेत्र में भीषण सड़क हादसे में जान गंवाने वाले दंपती विवेक राजभर (30) और उनकी पत्नी ममता का अंतिम संस्कार एक साथ किया गया। चंद्रावती घाट पर जब पति-पत्नी की चिताएं एक साथ जलीं तो हर शख्स की आंखें नम हो गईं। 

विज्ञापन


विवेक पत्नी ममता के साथ राजस्थान में एक निजी कंपनी में काम करते थे। पांच मई को गाजीपुर के औड़िहार में मौसी के यहां शादी समारोह में शामिल होने के लिए वह अपने दोस्त हरिराम के साथ कार से घर आ रहे थे। 
विज्ञापन


सोमवार भोर में 3 बजे दादरी क्षेत्र के शाहपुर अंडरपास के पास उनकी कार की ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में विवेक, ममता और उनके मित्र हरिराम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 वर्षीय बेटी परी घायल हो गई। मंगलवार दोपहर दंपती का अंतिम संस्कार एक साथ किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवेक का 9 साल का बेटा अंश एक महीने पहले ही अपने ननिहाल चंदवक जौनपुर आया था, जबकि बेटी परी हादसे में घायल हो गई। जब दोनों बच्चों ने अपने माता-पिता को देखा, तो वे यह समझ ही नहीं पाए कि अब वे कभी वापस नहीं आएंगे। अंश और परी बार-बार अपने माता-पिता को उठाने की कोशिश करते रहे और पूछते रहे मम्मी-पापा कब जागेंगे?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed