{"_id":"5bb8a4ce867a5567f43d37e5","slug":"counting-of-donated-money-in-vindhyawasini-temple-at-mirzapur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विंध्यवासिनी मंदिर में दानपात्रों से निकले इतने रुपये, दो दिन तक चली गिनती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विंध्यवासिनी मंदिर में दानपात्रों से निकले इतने रुपये, दो दिन तक चली गिनती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मिर्जापुर
Updated Sun, 07 Oct 2018 10:34 AM IST
विज्ञापन
रुपये गिनते कर्मचारी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवरात्रि के चलते मिर्जापुर के विंध्यवासिनी मंदिर में दानपात्रों को खोला गया। इसके लिए दो दिन में रुपए की गिनती की गई। मां विंध्यवासिनी मंदिर सहित कालीखोह स्थित मां काली मंदिर व अष्टभुजा मंदिर में लगे छह दान पेटिकाओं से निकले रुपयों की गिनती शनिवार को भी कराई गई। बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को भी रुपयों की गिनती की गई थी। इस दौरान दानपात्रों से 14 लाख, 46 हजार, पांच सौ रुपये निकले थे।
विंध्याचल के प्रशासनिक भवन के सभागार में नायब तहसीलदार एवं श्री विंध्य पंडा समाज के सदस्यों की देखरेख में पूर्वान्ह 11 बजे से शुरू होकर शाम सवा सात बजे तक चला। छह दान पेटिकाओं में से सात लाख, 10 हजार, 379 रुपये निकले।
इस प्रकार मां विंध्यवासिनी मंदिर सहित कालीखोह स्थित मां काली मंदिर व अष्टभुजा मंदिर परिसर में लगे सभी दान पात्रों से 21 लाख, 56 हजार, 380 रुपये निकले। शनिवार को मंदिरों के दान-पात्रों से निकले रुपयों की गिनती प्रशासनिक भवन में नायब तहसीलदार व पंडा समाज के सदस्यों की देखरेख में रुपयों की गिनती वीडियो रिकार्डिंग के बीच कराई गई।

डीएम के खाते में जमा कराए रूपये
मां विंध्यवासिनी
शनिवार को गिनती के उपरांत दान पेटिकाओं से निकले सात लाख, 10 हजार, 380 रुपयों को भारतीय स्टेट बैंक शाखा विंध्याचल में विंध्य विकास परिषद के अध्यक्ष जिलाधिकारी के खाते में जमा कराए गए।
जिसमें 2000 के 12 नोट, 500 के 296 नोट, 100 के 1481 नोट, 50 के 1518 नोट, 20 के 1823 नोट, 10 के 7382 नोट एवं पांच रुपये के 300 नोट सहित सिक्के के रूप में एक लाख, 85 हजार, 200 रुपया प्राप्त हुआ।
जिसमें 2000 के 12 नोट, 500 के 296 नोट, 100 के 1481 नोट, 50 के 1518 नोट, 20 के 1823 नोट, 10 के 7382 नोट एवं पांच रुपये के 300 नोट सहित सिक्के के रूप में एक लाख, 85 हजार, 200 रुपया प्राप्त हुआ।