{"_id":"6345236d6b3b4425243cd63d","slug":"counseling-in-kashi-vidyapeeth-from-today-student-leaders-will-not-be-able-to-set-up-help-desk","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"काशी विद्यापीठ में आज से काउंसिलिंग: छात्र नेता नहीं लगा सकेंगे हेल्प डेस्क, SMS भेजने पर भी होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी विद्यापीठ में आज से काउंसिलिंग: छात्र नेता नहीं लगा सकेंगे हेल्प डेस्क, SMS भेजने पर भी होगी कार्रवाई
Tue, 11 Oct 2022 01:34 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Tue, 11 Oct 2022 01:34 PM IST
सार
काशी विद्यापीठ में स्नातक की काउंसिलिंग आज से शुरू हो रही है। कुलसचिव ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि काउंसिलिंग में किसी भी छात्रनेता या छात्र प्रतिनिधि की ओर से हेल्प डेस्क नहीं लगाया जाएगा।
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में स्नातक की काउंसिलिंग 11 अक्तूबर से शुरू हो रही है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने काउंसिलिंग के दौरान व्यवस्था को सख्त कर दिया है। छात्र नेताओं के हेल्प डेस्क लगाने पर पाबंदी लगाई गई है। साथ ही अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग का संदेश भेजने पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। बीएससी कृषि को छोड़कर सभी पाठ्यक्रमों की काउंसिलिंग विश्वविद्यालय परिसर में होगी। बीएससी कृषि की काउंसिलिंग भैरव तालाब परिसर में होगी।
कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि काउंसिलिंग में किसी भी छात्रनेता या छात्र प्रतिनिधि की ओर से हेल्प डेस्क नहीं लगाया जाएगा। विश्वविद्यालय के अलावा किसी अन्य अभ्यर्थी द्वारा यदि कोई संदेश भेजता है तो उसके खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि काउंसिलिंग में किसी भी छात्रनेता या छात्र प्रतिनिधि की ओर से हेल्प डेस्क नहीं लगाया जाएगा। विश्वविद्यालय के अलावा किसी अन्य अभ्यर्थी द्वारा यदि कोई संदेश भेजता है तो उसके खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने आठ पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए चार सौ से अधिक अभ्यर्थियों को संदेश भेजा है। काउंसिलिंग की सूचना वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। 11 अक्तूबर को वाणिज्य व प्रबंध शास्त्र संकाय में बीकॉम, विज्ञान व प्रौद्योगिकी संकाय में बीएससी (मैथ व बायो-कृषि), ललित कला में बीएफए, विधि संकाय में बीए-एलएलबी और भैरव तालाब में बीएससी कृषि की काउंसिलिंग होगी। अभिभावकों के बैठने की व्यवस्था समाज कार्य के प्रो. राजाराम शास्त्री सभागार में की गई है। काउंसिलिंग कक्ष में सिर्फ चयनित अभ्यर्थियों को ही प्रवेश की अनुमति होगी।
कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि काउंसिलिंग में किसी भी छात्रनेता या छात्र प्रतिनिधि की ओर से हेल्प डेस्क नहीं लगाया जाएगा।