फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Counseling begins for admission to vacant seats in Kashi Vidyapeeth fees can be deposited till this date

Varanasi: काशी विद्यापीठ में खाली सीटों पर दाखिले के लिए काउंसिलिंग शुरू, इस तारीख तक जमा कर सकते हैं फीस

Wed, 23 Nov 2022 11:50 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 23 Nov 2022 11:50 AM IST
सार

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में काउंसिलिंग में पाठ्यक्रमवार कुछ सीटें खाली रह गई थीं। इस पर दाखिले के लिए 22 से 26 नवंबर तक दाखिले होने हैं। सुबह दस बजे से विभागों में छात्र-छात्राएं पहुंचने लगे। विश्वविद्यालय की ओर से जो मेरिट तैयार कराई गई थी, उस पर नियमानुसार अभ्यर्थियों ने दाखिला लिया। 

विज्ञापन
Counseling begins for admission to vacant seats in Kashi Vidyapeeth fees can be deposited till this date
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में काउंसलिंग के लिए लगी छात्रों की लाइन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में स्नातक, स्नातकोत्तर में खाली सीटों पर मंगलवार से दाखिला शुरू हो गया। विभागों में पहुंचे अभ्यर्थी उत्साहित दिखे। रैंक के अनुसार खाली सीट पर जारी मेरिट के आधार पर छात्रों का दाखिला हुआ। इधर, पहली बार विदेशी छात्रों की भी प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई। छात्रों को 24 से 26 नवंबर तक फीस जमा करनी है। 

विज्ञापन

विश्वविद्यालय में काउंसिलिंग में पाठ्यक्रमवार कुछ सीटें खाली रह गई थीं। इस पर दाखिले के लिए 22 से 26 नवंबर तक दाखिले होने हैं। सुबह दस बजे से विभागों में छात्र-छात्राएं पहुंचने लगे। विश्वविद्यालय की ओर से जो मेरिट तैयार कराई गई थी, उस पर नियमानुसार अभ्यर्थियों ने दाखिला लिया। 22 को बीए एलएलबी, बीएफए, बीसीए, बीएससी मैथ, बायो के साथ ही डिप्लोमा इन ड्रामा में खाली सीटों पर दाखिला होना था। विदेशी छात्रों की काउंसिलिंग के साथ ही उन्हें निर्धारित फीस, छात्रावास के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। विश्वविद्यालय की ओर से पुराने गेस्ट हाउस को अंतरराष्ट्रीय हॉस्टल बनाने का निर्णय पहले ही लिया जा चुका है। 

विज्ञापन

Counseling begins for admission to vacant seats in Kashi Vidyapeeth fees can be deposited till this date
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ - फोटो : अमर उजाला

एमए मास कॉम की मौखिकी परीक्षा तीन को 
पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के एमए मास कम्यूनिकेशन द्वितीय सेमेस्टर सत्र 2021-22 के समस्त छात्र / छात्राओं की प्रायोगिक एवं मौखिकी परीक्षा तीन दिसंबर को होगी। विभाग ने आदेश के माध्यम से सभी छात्र / छात्राओं से समय से विभाग में उपस्थिति होने की अपील की है। 

मनोविज्ञान विभाग में 29 को प्रायोगिक परीक्षा 
स्नातक द्वितीय सेमेस्टर मनोविज्ञान के छात्र-छात्राओं की मेजर विषय मनोविज्ञान की प्रायोगिक परीक्षा 29 नवंबर को सुबह 10 बजे से होगी। स्नातकोत्तर द्वितीय सेमेस्टर मनोविज्ञान की प्रायोगिक और मौखिकी परीक्षा 30 को होगी। संबंधित छात्र-छात्राओं को प्रवेश पत्र, प्रैक्टिकल फाइल एवं परिचय पत्र लेकर आने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed