{"_id":"602254cb8ebc3e4c8b5fd369","slug":"councilors-angry-at-municipal-corporation-for-not-working-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: काम न होने से नाराज पार्षदों का नगर निगम पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: काम न होने से नाराज पार्षदों का नगर निगम पर प्रदर्शन
Tue, 09 Feb 2021 02:54 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 09 Feb 2021 02:54 PM IST
विज्ञापन
पार्षदों का प्रदर्शन।
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी नगर निगम से जुड़े कार्यों के न होने से नाराज पार्षदों ने नगर निगम मुख्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। नगर निगम के अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए पार्षदों ने कहा कि जिन समस्याओं की सूची दी जाती है। उनका समाधान नहीं होता है। बैठक में केवल आश्वासन ही मिलता है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे अपर नगर आयुक्त देवी दयाल ने पार्षदों से बातचीत की और उनकी समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया। प्रदर्शन करने वाले पार्षदों में लकी वर्मा, दिनेश यादव, बृजेश श्रीवास्तव आदि शामिल रहे। इसके पूर्व हुई बैठक में पार्षदों ने सड़क, सीवर, बिजली से जुड़ा मुद्दा उठाया और नगर आयुक्त के न आने पर भी सवाल उठाए।
विज्ञापन