फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Cough Syrup Case Police to Bring Amit Singh Tata and Amit Yadav on Warrant B Court Summons

UP: कफ सिरफ...लखनऊ जेल में बंद अमित टाटा, अमित यादव को वारंट बी पर लाएगी पुलिस; कोर्ट ने 31 मार्च को तलब किया

Fri, 27 Mar 2026 05:55 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 27 Mar 2026 05:55 AM IST
सार

Cough Syrup: कफ सिरप प्रकरण में अमित सिंह 'टाटा' और अमित यादव को को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया था। इस मामले में सरगना शुभम जायसवाल की खोजबीन की जा रही है।

विज्ञापन
Cough Syrup Case Police to Bring Amit Singh Tata and Amit Yadav on Warrant B Court Summons
अमित सिंह टाटा और शुभम जायसवाल। - फोटो : संवाद

विस्तार

Varanasi News: कोडीन युक्त कफ सिरप की बरामदगी और तस्करी के मामले में लखनऊ जेल में बंद दो आरोपियों, अमित सिंह टाटा और अमित यादव को कोतवाली पुलिस वारंट बी पर कोर्ट में पेश कराएगी। इस संबंध में पुलिस ने जिला जज एफटीसी (14वां वित्त आयोग) मनोज कुमार की अदालत में प्रार्थना पत्र दाखिल किया। अदालत ने अभियोजन की दलीलें सुनने के बाद वारंट बी जारी करते हुए दोनों आरोपियों को 31 मार्च को अदालत में तलब किया है।

विज्ञापन


एसीपी कोतवाली विजय प्रताप सिंह ने बताया कि जेल में बंद अमित सिंह टाटा और अमित यादव की संलिप्तता सामने आई है। दोनों आरोपियों को एसटीएफ ने अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया था और वर्तमान में वे लखनऊ जेल में बंद हैं। ऐसे में उनसे पूछताछ और रिमांड की प्रक्रिया के लिए वारंट बी जारी करना आवश्यक था। 
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि कफ सिरप की अवैध बिक्री और तस्करी से जुड़े इस मामले की जांच में कई अहम सुराग मिले हैं। पूछताछ से तस्करी के नेटवर्क, सप्लाई चेन और इसमें शामिल अन्य लोगों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने की थी कार्रवाई

Cough Syrup Case Police to Bring Amit Singh Tata and Amit Yadav on Warrant B Court Summons
शुभम जायसवाल, दिवेश जायसवाल, अमित जायसवाल और आकाश पाठक - फोटो : अमर उजाला

इस मामले में एसटीएफ की लखनऊ टीम ने मैदागिन निवासी अमित यादव को हरहुआ रिंग रोड स्थित काशीधाम के पास से गिरफ्तार किया था। वह समाजवादी युवजन सभा का प्रदेश सचिव और हरिश्चंद्र डिग्री कॉलेज का पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष भी रह चुका है। 

एसटीएफ के मुताबिक, वह कफ सिरप तस्करी गिरोह के मुख्य सरगना शुभम जायसवाल का करीबी सहयोगी था और बंगाल व बांग्लादेश तक सप्लाई के नेटवर्क से जुड़ा था। अमित ने वाराणसी के सप्तसागर दवा मंडी स्थित अपनी फर्म जीएल सर्जिकल के माध्यम से कफ सिरप की एक लाख से अधिक शीशियां खरीदी थीं और इन्हें अन्य फर्मों के नाम पर फर्जी बिक्री दिखाकर ऊंचे दाम पर बेच दिया गया।

वहीं, अमित सिंह टाटा को लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया था। उसके पास से एक फॉर्च्यूनर वाहन, मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेज बरामद हुए थे। पूछताछ में सामने आया कि वह शुभम जायसवाल के साथ मिलकर पश्चिम बंगाल तक कफ सिरप की तस्करी में शामिल था। पुलिस का मानना है कि दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद इस अवैध नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों के नाम भी सामने आ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed