फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Cough syrup case Police from three police stations reached main accused prashant house documents searched

कफ सिरप केस: मुख्य आरोपी के घर पहुंची तीन थानों की पुलिस, घर पर नहीं मिला प्रशांत; दस्तावेज खंगाले गए

Fri, 09 Jan 2026 06:13 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 09 Jan 2026 06:13 AM IST
सार

Cough Syrup Case: मढ़ाैली के सेंट जाॅन्स कालोनी में कोडीन कफ सिरप मामले के आरोपी प्रशांत उपाध्याय के घर पर कोतवाली पुलिस ने दर्ज मुकदमे के संबंध में छापेमारी की। किया। प्रशांत के घर की तलाशी ली गई।

विज्ञापन
Cough syrup case Police from three police stations reached main accused prashant house documents searched
प्रशांत उपाध्याय के घर पर पुलिस ने छापा मारा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi News: कोडीन कफ सिरप के मामले में बृहस्पतिवार को मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के मड़ौली में रहने वाले आरोपी प्रशांत उपाध्याय के घर पर पुलिस ने छापा मारा। तीन थानों कोतवाली, रामनगर, आदमपुर की पुलिस टीम पहुंची तो प्रशांत घर पर नहीं मिला। तलाशी के दौरान पुलिस के हाथ कुछ अहम दस्तावेज लगे हैं। 

विज्ञापन




सूत्रों के मुताबिक, पेन ड्राइव, सिरप के रैपर, फर्जी दस्तावेज समेत कई अहम दस्तावेज पुलिस के हाथ लगे हैं। दस्तावेज कफ सिरप के नेटवर्क और दवा कारोबार से जुड़े लेनदेन की ओर इशारा करते हैं। दोनों फर्मों और शैली ट्रेडर्स के बीच लेनदेन की जांच की जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


प्रशांत उपाध्याय के खिलाफ कोतवाली थाने में ड्रग विभाग ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस टीम ने प्रशांत के घर पर दो घंटे तक तलाशी ली। वाराणसी के दवा व्यापार में प्रशांत उर्फ लड्डू का नाम लंबे समय से चर्चा में रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राधिका इंटरप्राइजेज और राजेंद्र ड्रग एजेंसी के मालिक प्रशांत उपाध्याय को शहर में कभी कफ सिरप कारोबार का बड़ा चेहरा माना जाता था। दवा व्यापारियों का कहना है कि शुभम जायसवाल के उभरने से पहले वाराणसी में कोडीन युक्त कफ सिरप के कारोबार की कमान प्रशांत उपाध्याय के हाथों में थी। आरोप है कि इसी कारोबार से अरबों की संपत्ति खड़ी की।

जांच एजेंसियों की रडार पर आया प्रशांत
दवा कारोबारियों के अनुसार, ड्रग विभाग में भी उसकी गहरी पैठ थी। कई बार केवल उसका नाम लेने या फोन पर बात कराने से ही वर्षों तक बिना मौके पर निरीक्षण किए दवा लाइसेंस जारी कर दिए जाते थे। कभी पूरा नेटवर्क संभालने वाला प्रशांत उपाध्याय अब जांच एजेंसियों की रडार पर है।

तीन फर्मों का कनेक्शन आएगा सामने
जांच एजेंसियों के सूत्रों के मुताबिक, प्रशांत अब तक की पूरी कार्रवाई में एजेंसियों से बचता आया है। अब पुलिस के साथ ही ईडी की टीम राधिका इंटरप्राइजेज, राजेंद्र ड्रग एजेंसी और शैली ट्रेडर्स के लेन देन के रिकॉर्ड खंगालने की तैयारी में है। पुलिस के हाथ लगे अहम दस्तावेज ईडी को सौंपे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed