फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Cough Syrup Case criminal with Rs 25,000 reward on head evaded police and surrendered in court at Varanasi

Cough Syrup Case: पुलिस को चकमा देकर 25 हजार के इनामी ने कोर्ट में किया समर्पण, जेल भेजा गया आरोपी

Tue, 13 Jan 2026 01:13 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 13 Jan 2026 01:13 PM IST
सार

Varanasi News: कफ सिरप प्रकरण में 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश ने पुलिस को चकमा देते हुए अदालत में समर्पण कर दिया। 15 नवंबर 2025 को कोतवाली थाने में इनामी राहुल यादव समेत 28 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई थी। 

विज्ञापन
Cough Syrup Case criminal with Rs 25,000 reward on head evaded police and surrendered in court at Varanasi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

चर्चित कफ सिरप प्रकरण में कोतवाली गायघाट निवासी 25 हजार रुपये के इनामी राहुल यादव ने सोमवार को पुलिस को चकमा देते हुए अदालत में समर्पण कर दिया। कोर्ट ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में लेकर जेल भेज दिया। विशेष न्यायाधीश (एनडीपीएस एक्ट/14वां वित्त फाइनेंस) की अदालत ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में लेकर जेल भेज दिया। 

विज्ञापन


औषधि निरीक्षक जुनाब अली ने 15 नवंबर को कोतवाली थाने में 28 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। राहुल यादव भी नामजद था। आरोप है कि सरगना कायस्थ टोला, प्रहलादघाट निवासी शुभम जायसवाल साथियों खोजवां निवासी दिवेश जायसवाल उर्फ सानू, जौनपुर निवासी विकास सिंह, गोलघर निवासी आकाश पाठक, गायघाट निवासी राहुल यादव और सोनिया निवासी अमित जायसवाल समेत विभिन्न जिले के 28 लोगों के साथ मिलकर प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप की तस्करी कर रहा था। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; आरटीई: जिस गांव या मोहल्ले का बच्चा, वहीं के स्कूल में होगा प्रवेश; दाखिले की प्रक्रिया में हुए दो बड़े बदलाव
विज्ञापन
विज्ञापन


इस धंधे का नेटवर्क झारखंड, बिहार नेपाल, पश्चिम बंगाल के साथ बांग्लादेश तक फैला है। मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ 2 जनवरी 2026 को गैर जमानती वारंट जारी किए गए थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed