{"_id":"603c88d0df470919972b4e6c","slug":"costom-department-caught-illegal-gold-recovered-from-rudraksh-mala-at-varanasi-airport","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रुद्राक्ष की माला में सोना छिपाकर शारजाह से बनारस पहुंचा यात्री, एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने बरामद किया 8 लाख का सोना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्राक्ष की माला में सोना छिपाकर शारजाह से बनारस पहुंचा यात्री, एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने बरामद किया 8 लाख का सोना
Mon, 01 Mar 2021 11:55 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 01 Mar 2021 11:55 AM IST
विज्ञापन
रुद्रा7 की माला और बरामद सोना।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की टीम ने चेकिंग के दौरान सोना बरामद किया है। सोने की कीमत आठ लाख रुपये से ज्यादा बताई जा रही है। यह सोना शारजाह से पहुंचे यात्री से बरामद हुआ है, जो रुद्राक्ष की माला में छुपाकर लाया था। कस्टम विभाग ने यात्री को हिरासत में ले लिया। पूछताछ और अन्य कार्रवाई के बाद सोना जब्त कर यात्री को छोड़ दिया।
विज्ञापन
वाराणसी एयरपोर्ट पर रविवार को शारजाह से एयर इंडिया के विमान आईएक्स 1184 से पहुंचे यात्रियों की कस्टम चेकिंग की जा रही थी। इसी बीच चेकिंग के दौरान रुद्राक्ष की माला पहने एक यात्री पर टीम की नजर पड़ी। शक के आधार पर यात्री को रोक पूछताछ शुरू की गई। मुंबई निवासी यात्री ने रूद्राक्ष की माला में 8 लाख 37 हजार रुपये मूल्य के कीमत की 167.450 ग्राम सोना छुपाकर लाना स्वीकार किया।
विज्ञापन
कस्टम नियम के मुताबिक 20 लाख से कम कीमत के सोना पकड़े जाने पर सोना जब्त कर यात्री को छोड़ दिया जाता है। वहीं कस्टम टीम ने पिछले सप्ताह भी एक महिला यात्री को जेंट्स परफ्यूम की बोतल में 355 ग्राम सोना विदेश से छुपाकर लाने के दौरान पकड़ा था।
विज्ञापन