फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Corporation claims pre-monsoon preparations, councilors are refusing

प्री मानसून तैयारियों का निगम कर रहा, पार्षद कर रहे इनकार

Thu, 27 May 2021 01:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Corporation claims pre-monsoon preparations, councilors are refusing
वाराणसी। नगर निगम प्री मानसून की तैयारियां करने का दावा कर रहा है, वहीं पार्षद इस पर सवाल उठा रहे हैं। उनका कहना है कि जिस रफ्तार से काम चल रहा है, उससे नहीं लगता कि नालों की सफाई समय से पाएगी। नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि 31 मई तक सभी नालों की सफाई पूरी करा दी जाएगी।
विज्ञापन

नाला सफाई के प्रभारी जोनल सेनेटरी इंस्पेक्टर रामसकल यादव ने बताया कि नालों की सफाई का काम तेजी से कराया जा रहा है। वरुणा पार में सीवर ओवरफ्लो की समस्या से निजात दिलाने के लिए नालों की सफाई हो रही है। भक्ति नगर से बेनीपुर के कुटिया बीर बाबा तक नाले की सफाई शुरू करा दी गई है। इसी प्रकार नक्खीघाट सामुदायिक केंद्र से वरुणा नदी तक के नाले की सफाई की जा रही है। जीटी रोड स्थित काली मंदिर के सामने से ढेलवरिया पुलिया तक के नाले का सफाई कार्य चल रहा है। नक्खीघाट रेलवे मैदान से शक्कर तालाब तीन पुलिया होते हुए वरुणा नदी तक के नाले को साफ किया जा रहा है। पलोदी पुलिया का नाला, घौसाबाद लक्ष्मी घाट मोहल्ला के मोड़ से राजा बाजार, इसराइल नगर मैदान के मोड़ तक के नाले की सफाई हुई। इस बार लॉकडाउन के चलते नालों की अच्छी सफाई हो रही है। सड़क किनारे वाहनों का दबाव नहीं है। जिससे सफाई कराने में आसानी हो रही है। प्रयास है कि इस बार बारिश में नालों के चलते सीवर ओवरफ्लो और जलभराव की समस्या न होने पाए।
विज्ञापन

पार्षदों से बातचीत
प्री मानसून काम जिस रफ्तार से होना चाहिए वह नहीं हो रहा है। जलकल विभाग इस समय सो गया है। साफ सफाई के प्रति उदासीन रवैया है।
-लकी वर्मा भाजपा पार्षद
दिखावे के लिए केवल नाला सफाई करवा रहे है। सीवर की सफाई अब तक नहीं हुई है। बारिश हुई तो इस बार भी बनारस में जलभराव होगा।-सीताराम केसरी कांग्रेसी पार्षद
विज्ञापन
विज्ञापन

साफ-सफाई बेहतर नहीं की जा रही है । नाला सफाई भी ऊपर ऊपर किया जा रहा है। सीवर का काम अब तक नहीं हो पाया है । इसके चलते निचले इलाकों में पानी लगना तय है।-कमल पटेल सपा पार्षद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed