फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   coronavirus wearing masks too long is harmful can cause hypercapnia 

ज्यादा देर मास्क पहनना नुकसानदायक, हो सकते हैं हाइपरकैपेनिया के शिकार, ऐसे करें बचाव

Thu, 04 Jun 2020 02:59 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 04 Jun 2020 02:59 PM IST
विज्ञापन
coronavirus wearing masks too long is harmful can cause hypercapnia 
mask - फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए मास्क पहनना जरूरी है, लेकिन यह भी जानना जरूरी है कि खराब मास्क सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। खराब मास्क और अधिक समय तक मास्क पहनने से हाइपरकैपेनिया नामक बीमारी का खतरा हो सकता है। डॉक्टर भी मास्क के प्रयोग में सतर्ककता बरतने की सलाह दे रहे हैं। 

विज्ञापन

कोरोना के संक्रमण से बचने में मास्क कारगर है। इसे देखते हुए मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है। मास्क की मांग को देखते हुए कोई साइकिल पर मास्क बेच रहा है तो कोई ठेले पर। लोग इन्हें खरीद भी रहे हैं, लेकिन उन्हें नहीं मालूम कि खराब गुणवत्ता वाला मास्क नुकसानदायक हो सकता है। खराब मास्क और ज्यादा देर तक मास्क लगाने से सांस फूलने और थकावट की शिकायत हो सकती है। दरअसल, यह हाइपरकैपेनिया नाम की बीमारी के लक्षण हैं।
विज्ञापन



स्वास्थ्य विभाग में इंफेक्शन प्रिवेंशन कंट्रोल कमेटी (आईपीसी) के अध्यक्ष और एडिशनल सीएमओ डॉ पीपी गुप्ता का कहना है कि मास्क गुणवत्ता वाला होना जरूरी है। स्वास्थ्य विभाग से जुड़े लोग या फिर संक्रमित मरीजों या संक्रमित इलाकों में ड्यूटी करने वालों को ट्रिपल लेयर सर्जिकल मास्क या आवश्यकता के अनुसार एन-95 मास्क पहनना चाहिए। साधारण लोगों को ट्रिपल लेयर कपड़े का मास्क लगाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

शरीर में 17 प्रतिशत तक कम हो जाती है आक्सीजन की मात्रा :
डॉ पीपी गुप्ता ने बताया कि लगातार 4-5 घंटे मास्क पहनने से शरीर में आक्सीजन की मात्रा 17 प्रतिशत तक कम हो जाती है। साथ ही कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा बढ़ जाती है। इससे सांस फूलने लगती है और थकावट महसूस होती है।

क्या है हाइपरकैपनिया :
डॉ पीपी गुप्ता ने बताया कि गुणवत्तायुक्त मास्क न लगाने या निर्धारित से अधिक समय तक मास्क लगाए रखने से स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। सांस फूलने लगने लगती है और थकावट व घबराहट महसूस होती है, इसे ही हाइपरकैपेनिया कहते हैं।

यह बरतें सावधानियां :
  • मास्क या गमछे से मुंह और नाक को ढकना जरूरी है। 
  • मास्क लगाते समय बार-बार हाथ नहीं लगाना चाहिए। 
  • मास्क लगाने से पहले और निकालने के बाद साबुन से हाथ जरूर धोएं। 
  • रियूजेबल मास्क का प्रयोग करने के बाद भी साबुन से धोना चाहिए। 
  • डिस्पोजल मास्क उतारकर इधर-उधर न फेंके, बल्कि कूड़ेदान में डाले। 
  • मास्क हटाने के बाद तुरंत आंख, नाक और मुंह को न छुएं। 
  • मास्क उतारने के बाद इसे बच्चों से दूर रखें। 
  • मास्क का चेहरे पर फिट होना भी जरूरी है। 
  • अगर घर में कोई संक्रमित या बीमार व्यक्ति नहीं है तो घर में मास्क नहीं लगाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed