फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Coronavirus update new covid 19 cases positive including pharmacis have been reported in azamgarh up corona

आजमगढ़ में पीएचसी के फार्मासिस्ट समेत चौदह और कोरोना संक्रमित, हॉस्पिटल सील

Thu, 28 May 2020 11:59 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 28 May 2020 11:59 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus update new covid 19 cases positive including pharmacis have been reported in azamgarh up corona
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

आजमगढ़ जनपद में गुरुवार को 14 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। इसमें एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मेहनाजपुर का फार्मासिस्ट है। दो पॉजिटिव मरीज पल्हना ब्लाक के पवनी कलां गांव में मिले हैं। दोनों युवतियां हैं और मेरठ से आए पहले पॉजिटिव किशोर की बहन हैं। उसके साथ ही मेरठ से आई थीं। इसके साथ ही दिल्ली में जांच कराकर आए सरायमीर निवासी व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है। देर शाम चार और व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट कोरोना पाजीटिव आई। 

विज्ञापन


वहीं, दोपहर बाद आई एक अन्य रिपोर्ट में मोहम्मदपुर ब्लाक के खंराटी में तीन और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। मेंहनगर के उचहुवां, रानी की सराय और महारागंज के शिवरपुर में एक संक्रमित की पुष्टि हुई है। जनपद में अभी तक कुल मरीजों की संख्या 65 हो चुकी है। इसमें 54 सक्रिय हैं और दो की मौत हो चुकी है और नौ मरीज ठीक हो चुके हैं। सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि नए मरीजों को आइसोलेट करने और उनकी कांटैक्ट ट्रेसिंग शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


फार्मासिस्ट का सैंपल कई दिनों पहले जांच के लिए गोरखपुर लैब भेजा गया था, लेकिन रिपोर्ट नहीं आई थी। आज आई रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य केंद्र को सील कर सैंपलिंग की गई। वो मेहनाजपुर में ही परिवार के साथ रहता था। पल्हना ब्लाक के पवनी कला में पहले कोरोना संक्रमित मिले मेरठ से आए 17 वर्षी किशोर की बहनें हैं। दोनों की रिपोर्ट पेंडिंग चल रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

Coronavirus update new covid 19 cases positive including pharmacis have been reported in azamgarh up corona
कोरोना वायरस - फोटो : Amar Ujala

उधर, दिल्ली से आया सरायमीर निवासी एक व्यक्ति आज ही जनपद पहुंचा है। उसने दिल्ली के एक निजी अस्पताल में अपनी कोविड-19 की जांच कराई थी। उसके शहर में आने के साथ ही उसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि वो अपने घर नहीं गया था। उसे बाहर से ही मेडिकल कालेज में आइसोलेट कर दिया गया है।

दोपहर बाद आई रिपोर्ट में संक्रमित मिले खंराटी में तीनो संक्रमित एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। मेंहनगर के उचहुवां गांव में एक और कोरोना पॉजिटिव मिला है। यहां पहले भी एक कोरोना पॉजिटिव मिल चुका है। यह भी पहले मिले मरीज के संपर्क में आने से संक्रमित हुआ है। रानी की सराय और महारागंज के शिवरपुर में एक संक्रमित की पुष्टि हुई है।

देर शाम आई रिपोर्ट में एक फूलपुर-पवई के बागबाहर का, मोलनापुर के मौकुटुबली का एक व्यक्ति, जहानागंज ब्लाक के पुनर्जी निवासी दो लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed