{"_id":"5ebd1d728ebc3e907d082d3e","slug":"coronavirus-update-new-covid-19-cased-have-been-reported-in-azamgarh-up-lockdown-corona","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: मुंबई से आजमगढ़ आया युवक निकला पॉजिटिव, जिले में अब तक मिले 10 कोरोना मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस: मुंबई से आजमगढ़ आया युवक निकला पॉजिटिव, जिले में अब तक मिले 10 कोरोना मरीज
Thu, 14 May 2020 03:59 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 14 May 2020 03:59 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social Media
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में गुरुवार को कोरोना वायरस का एक और मामला सामने आया है। कोरोना संक्रमित युवक कुछ दिनों पहले मुंबई से आया था। जिले में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 10 पहुंच गई है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी एनपी सिंह ने बताया कि आजमगढ़ जिले के मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के जियापुर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज मिला है। मुंबई से आने के बाद इसका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा था। गुरुवार को आई रिपोर्ट में यह कोरोना संक्रमित मिला है।
विज्ञापन
रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद जियापुर को सील करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इस तरीके से जिले में अब कोरोना संक्रमित सक्रिय मरीजों की संख्या फिर से 2 हो गई है। अभी तक जिले में कुल 10 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं, जिनमें इलाज के बाद 8 लोग ठीक हो कर के घर जा चुके हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
जिलाधिकारी एमपी सिंह ने बाहरी प्रदेशों से अन्य संसाधनों से जिले में आने वाले मरीजों और उसके परिजनों के साथ ही गांव के लोगों से अपील की है कि ऐसे लोग अगर जिले में आते हैं तो अपनी जांच स्वास्थ्य विभाग से जरूर कराएं।