{"_id":"5e93e6a38ebc3e6fa93b21f4","slug":"coronavirus-update-new-corona-positives-cases-found-total-in-up-varanasi-news-dist","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल में कोरोना वायरस मामलों की संख्या पहुंची 27, संक्रमित मरीज के बेटा-बेटी में भी संक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल में कोरोना वायरस मामलों की संख्या पहुंची 27, संक्रमित मरीज के बेटा-बेटी में भी संक्रमण
Mon, 13 Apr 2020 09:42 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 13 Apr 2020 09:42 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : social media
आजमगढ़ में दो और कोरोना वायरस के मरीजों की पुष्टि हुई है। जिले में अब कोरोना मरीजों की संख्या छह पहुंच गई है। वहीं पूर्वांचल में अब कोरोना मामलों की संख्या 27 हो गई है।
विज्ञापन
आजमगढ़ जिलाधिकारी एनपी सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों नए मरीज मुबारकपुर के नयपूरा सिकठी मोहल्ले में पाए गए हैं। मुबारकपुर का नयापूरा सिकठी मोहल्ला पहले ही हॉटस्पॉट घोषित किया जा चुका है। अभी तक जिले के सभी कोरोना पॉजिटिव मरीज इसी इलाके में मिले हैं। रविवार देर रात प्राप्त हुई रिपोर्ट में दो और मरीजों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
दोनों संक्रमित जनपद के चौथे मरीज के बेटा-बेटी हैं। मालूम हो कि चौथे संक्रमित के परिवार के कुल चार लोगों के सैंपल को जांच के लिए भेजा गया था, जिनमें से दो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं दो अन्य सदस्यों की रिपोर्ट आनी बाकी है। चौथा मरीज जमातियों के संपर्क में आने से पॉजिटिव हुई था।
विज्ञापन
बनारस में कोरोना वायरस मामलों की संख्या नौ है। इसमें दो लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं, एक की मौत हो चुकी है और बाकी छह मरीजों का इलाज किया जा रहा है। आजमगढ़ में छह, गाजीपुर में पांच और मिर्जापुर में दो पॉजिटिव केस मिल चुके हैं। जौनपुर में भी चार मरीज मिले, लेकिन उसमें से एक ठीक होकर घर जा चुका है।