{"_id":"5ebcde0f8ebc3e904032e5d1","slug":"coronavirus-update-covid-19-new-case-have-been-reported-in-mau-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मऊ में मिला कोरोना वायरस का मामला, मुंबई से आया युवक निकला पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ में मिला कोरोना वायरस का मामला, मुंबई से आया युवक निकला पॉजिटिव
Thu, 14 May 2020 11:28 AM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 14 May 2020 11:28 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
ग्रीन जोन की तरफ बढ़ रहे उत्तर प्रदेश के मऊ जिला को गुरुवार को झटका लग गया। रानीपुर ब्लॉक के चितबासव गांव में मुंबई से लौटा एक युवक कोरोना पॉजिटिव निकला है।
विज्ञापन
युवक के संक्रमित होने की जानकारी मिलने पर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की अधिकारी चितबासव गांव पहुंच गई। टीम ने युवक को मेडिकल कॉलेज आजमगढ़ भेज दिया।
वहीं गांव को सील कर हॉटस्पॉट बनाने की कवायद शुरू करने के साथ युवक किस-किसके संपर्क में आया है, उसका पता किया जा रहा है। प्रशसनिक अधिकारी के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम चितबासव गांव के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन
Trending Videos
सीएमओ डॉ सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि पॉजिटिव मिले युवक की ट्रैवल हिस्ट्री के साथ अन्य की जानकारी कर परिवार और पड़ोसियों को क्वारंटीन किया जाएगा।