फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   coronavirus Two policeman constable rejected his marry during lockdown said duty first in jaunpur

मुंशी ने टाली शादी तो महिला सिपाही ने सगाई, बोले- देश संकट में, पहले ड्यूटी

Thu, 30 Apr 2020 10:03 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 30 Apr 2020 10:03 AM IST
विज्ञापन
coronavirus Two policeman constable rejected his marry during lockdown said duty first in jaunpur
नीरज कुमार, पारुल अग्रहरी - फोटो : अमर उजाला।

देश कोरोना वायरस के संकट से जूझ रहा है। लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिसकर्मियों पर जिम्मेदारी बढ़ गई है। तमाम काम रोककर भी वह अपनी ड्यूटी निभाने में लगे हुए हैं। जौनपुर जिले में भी दो कर्मवीर ऐसे हैं, जिन्होंने फर्ज की राह में अपनी व्यक्तिगत खुशियों को आड़े नहीं आने दिया।

विज्ञापन


कोई अपनी शादी टालकर ड्यूटी पर मुस्तैदी से डटा हुआ है तो किसी ने अपनी सगाई टाल कर दी है। उनका कहना है कि देश संकट में है, ऐसे में पहले ड्यूटी जरूरी है।
विज्ञापन


चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के अमोघपुर गांव निवासी नीरज कुमार मीरगंज थाने में मुंशी के रूप मे तैनात हैं। वर्ष 2011 बैच के सिपाही नीरज कई साल से शादी नहीं कर रहे थे। इस साल 27 अप्रैल को उनकी शादी तय हुई थी। वाराणसी के चौकाघाट इलाके में बारात जानी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के संकट के कारण लॉकडाउन होने के कारण घर वालों ने तय किया कि कुछ लोग ही शादी में जाएंगे। सादगी से रस्में पूरी कर ली जाएगी, मगर नीरज ने शादी से इंकार कर दिया। उनका कहना है कि स्थिति सामान्य होने के बाद शादी करुंगा। इस समय ड्यूटी जरूरी है।

इसी तरह थाने पर तैनात पारुल अग्रहरी वर्ष 2019 बैच की कॉन्स्टेबल हैं। रायबरेली की निवासी पारुल की सगाई भी 28 को तय थी। घर वाले तैयारियों में लगे रहे, मगर पारुल ने ड्यूटी को जरूरी बताते हुए इसे टाल दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed