फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Coronavirus Tenth hotspot made in gazipur corona patients number also ten

गाजीपुर में बने नौ हॉटस्पॉट, जिले में 14 पहुंची कोरोना वायरस के मामलों की संख्या

Thu, 14 May 2020 10:10 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 14 May 2020 10:10 AM IST
सार

  • गाजीपुर में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 14 पहुंची।
  • छह मरीज ठीक हो कर घर जा चुके हैं, आठ का इलाज चल रहा है।
  • गुरुवार को चार और बुधवार को जिले में मिले कोरोना वायरस के दो मरीज, जिले में बने अब तक दस हॉटस्पॉट।

विज्ञापन
Coronavirus Tenth hotspot made in gazipur corona patients number also ten
सीरुद्दीनपुर गांव में पाजिटिव मिलने के बाद बना हॉटस्पॉट पर तैनात पुलिस बल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गाजीपुर जिले में गुरुवार की सुबह भी चार लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। अब कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 14 हो चुकी है। जिनमें प्रवासी कोरोना संक्रमितों की संख्या आठ हो गई है। इसमें से छह स्वस्थ हो चुके हैं।

विज्ञापन

जिले में बुधवार की देर रात भी कोरोना के दो पॉजिटिव मामले सामने आने के बाद सरायगोकुल गांव को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया है। दोनों गांवों के आसपास का पूरा इलाका सील कर दिया गया है। अब इन गांवों में कोई आ-जा नहीं सकेगा। इस तरह से जिले में अब तक कुल नौ हॉटस्पॉट हो गए हैं।
विज्ञापन



इन गांवों में पूरी रात जिला अधिकारी ओमप्रकाश आर्य, पुलिस अधीक्षक डॉ ओमप्रकाश सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जेसी मौर्या समेत जिला व पुलिस प्रशासन के लोग डटे रहे। देखा जाए तो कोरोना संक्रमण को लेकर अब तक शहरी क्षेत्र में चार, दिलदारनगर नगर पंचायत में दो, नंदगंज में एक और मरदह में एक पहले से हॉटस्पॉट घोषित किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को दो और पॉजिटिव मामले मिले। इसके बाद शादियाबाद थाना क्षेत्र के सरायगोकुल गांव को सील कर दिया गया है। गांव के कुछ लोग बाहर गए थे, जो देर रात घर पहुंचने वाले थे। लेकिन घर पहुंचने से पहले ही उन्हें क्वारंटीन कर लिया गया।

हालांकि, गांव में चौकसी बढ़ा दी गई है। साथ में यह भी देखा जा रहा है कि कोरोना पॉजिटिव सूरत और मुंबई से आने के बाद किसी-किस से मिले हैं। पॉजिटिव व्यक्ति बाहर से आने के बाद अपने परिवार वालों के साथ भी रहे हैं और कई अन्य लोगों से भी मिले हैं।

इसलिए गांव को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया है। इस तरह से गांव में आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है। प्रशासन के निर्देशन में गांवों वालों को आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति की जाएगी। परिवार के सदस्यों और संपर्क में आने वाले कई लोगों को देर रात तक क्वारंटीन कर दिया गया। संपर्क में आने वाले अन्य लोगों की भी सूची तैयार की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed