{"_id":"5e8329fc8ebc3e78c27f9a6a","slug":"coronavirus-suspected-escaped-from-deendayal-hospital-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: कोरोना वायरस का संदिग्ध अस्पताल से भागा, पुलिस और एंबुलेंस पहुंची घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: कोरोना वायरस का संदिग्ध अस्पताल से भागा, पुलिस और एंबुलेंस पहुंची घर
Tue, 31 Mar 2020 05:01 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 31 Mar 2020 05:01 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay/Social media
कोरोना वायरस का एक संदिग्ध वाराणसी के दीनदयाल अस्पताल से भाग गया। अस्पताल ने इसकी सूचना कैंट पुलिस को दी। इसके बाद एंबुलेंस सहित पुलिसकर्मी उसके घर में पहुंची।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, सदर बाजार निवासी मुन्ना को अस्प्ताल में इसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था लेकिन वो वहां से भाग गया। युवक की तलाश में कैंट पुलिस उसके घर पहुंची और साथ ही एंबुलेंस भी पहुंच गई। युवक अपने घर मौजूद था।
विज्ञापन
वाराणसी में मिले दो मरीज वाराणसी में कोरोना वायरस से संक्रमित दो मरीज मिल चुके हैं, तो वहीं एक जौनपुर जिले में भी इसकी पुष्टि हो गई है। वाराणसी में मिले दूसरे कोरोना वायरस के मरीज की शनिवार को पुष्टि हुई थी। सबसे पहले मिले मरीज की हालत में सुधार होने लगा है। वहीं जौनपुर में भी एक मरीज के मिलने की पुष्टि हो चुकी है।
विज्ञापन