फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Coronavirus seven Italian citizens to stay in a hotel in Mirzapur

कोरोनावायरस: मिर्जापुर में इटली के सात नागरिकों को होटल में रहने के निर्देश, विभाग की रहेगी नजर

Fri, 06 Mar 2020 05:44 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 06 Mar 2020 05:44 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus seven Italian citizens to stay in a hotel in Mirzapur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

देशभर में कोरोनावायरस और इटली के रास्ते आ रहे संक्रमण की खबरों के बीच मिर्जापुर जिले में उस समय खलबली मच गई, जब इटली के सात नागरिकों के मिर्जापुर में होने की सूचना मिली। इटली के सात नागरिक गुरुवार की दोपहर नगर के एक होटल में आकर ठहरे। इटली के नागरिकों के होने की सूचना मिलते हैं स्वास्थ्य महकमाअलर्ट मोड में आ गया।

विज्ञापन


जानकारी होने पर सीएमओ डॉक्टर ओपी तिवारी टीम के साथ होटल पहुंचे और सभी सातों नागरिकों की स्वास्थ्य जांच की। स्वास्थ्य जांच में किसी में कोरोना का कोई लक्षण नहीं पाया गया है। एहतियात के तौर पर सभी को होटल के कमरों से बाहर ना निकलने का निर्देश दिया गया है। साथ ही उन को भोजन देने जाने वाले वेटर को एन-95 मास्क व अन्य संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं। नौ मार्च तक सभी होटल के कमरे में रहेंगे। उन पर विभाग नजर रखेगा। इस बीच कोई लक्षण मिलने पर उनको आइसोलेशन वार्ड भेजा जाएगा।
विज्ञापन


इटली से सात नागरिकों का दल भारत घूमने 25 फरवरी को आया। सात नागरिकों में पांच महिला व दो पुरुष है। दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरने के बाद उनकी जांच की गई थी। इसके बाद वे सभी खजुराहो, चित्रकूट प्रयागराज होते हुए गुरुवार की दोपहर मिर्ज़ापुर के होटल कोणार्क में पहुंचे। विदेशी नागरिकों के आने की पर कोणार्क के जनरल मैनेजर आनंद कुमार साव ने एलआईयू को इसकी सूचना दे दी। एलआईयू ने इटली के नागरिक होने की सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इटली के नागरिक होने की सूचना से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। गुरुवार की रात सीएमओ टीम के साथ होटल पहुंचे और सभी नागरिकों के स्वास्थ्य की जांच की। सीएमओ ने बताया कि फिलहाल सातों नागरिकों में कोरोना का कोई लक्षण नहीं मिला है। सभी को कमरे में रहने का निर्देश दिया गया है।

9 मार्च तक सभी कमरे में रहेंगे। इस बीच कोई लक्षण मिलने पर उनको आइसोलेशन वार्ड भेजा जाएगा। उनके कमरे में भोजन लेकर जाने वाले वेटर को मास्क व अन्य संसाधन उपलब्ध कराया गया है। नागरिकों में दो दंपती हैं। जो दो कमरों में अलग-अलग हैं।  बाकी तीन महिलाएं अलग-अलग कमरों में है। इसमे दो कार्डियोलॉजिस्ट है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed