वाराणसी में कोरोना के 300 केस होने के करीब, जिले के 20 हजार नाविकों पर भुखमरी का संकट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनलॉक-1 का आज 17वां दिन है। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के चार चरण बाद कई उसमें कई बदलाव किए गए। पांचवे चरण को अनलॉक-1 कहा गया, जिसमें कई छूट दी गई थीं। दुकानें, रेस्टोरेंट धार्मिक स्थल, मॉल खोलने की इजाजत दे दी गई। जिससे लोगों की जिंदगी पटरी पर लौट सके। लेकिन अभी भी मजदूर का बड़ा तबका रोजी-रोटी के लिए जूझ रहा है.
वाराणसी में नाविकों की रोजी-रोटी का गहरा असर पड़ा है। काशी के घाटों पर अभी सन्नाटा पसरा हुआ है, अनलॉक के दो सप्ताह बाद भी नाव चलाने की अनुमति नहीं मिली है। इससे 20 हजार नाविक बरोजगार हो गए हैं। परिजनों पर भुखमरी का संकट आ पड़ा है।
लॉकडाउन के बाद से नाव गंगा में ही खड़ी हुई हैं। वाराणसी के गंगा घाटों पर नावों की खामोशी देखने को मिल रही है। अस्सी घाट, दशाश्मेध घाट, शीतला घाट, दरभंगा घाट, राजेंद्र प्रसाद घाट पर नावें वैसी ही खड़ी पड़ी हैं। नाविक समाज ने पत्र लिखकर गंगा में नाव चलाने की अनुमति मांगी है, जिससे उनकी रोटी-रोटी चल पड़े।
वरुणा पार के दीनू केवट ने बताया कि जबसे लॉकडाउन लगा है, तब से उनकी नाव खामोश पड़ी है। वह घर का पालन-पोषण नाव चलाकर ही करते थे, शुरू में खाने पीने का इंतजाम हो गया था। लेकिन अब गुजारा नहीं हो रहा है। परिवार पर खाने का संकट आ पड़ा है। वहीं राजकुमार साहनी ने कहा कि प्रशासन से नाव चलाने के लिए अनुमति मांग रह हैं, लेकिन अभी कोरोना महामारी की वजह से नाव चलाने की अनुमति नहीं है।
वाराणसी के हुकुलगंज निवासी 77 वर्षीय जिस रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी की मौत के बाद कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है, उनके परिजनों को क्वारंटीन कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की एक टीम घर जाकर सैनिटाइजेशन भी करेगी और परिजनों की सैंपलिंग भी होगी। वहीं मंगलवार को छह और लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी।
सीएमओ ने बताया कि जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 291 हो गई है। इसमें 214 डिस्चार्ज हो चुके हैं, वहीं आठ की मौत हो गई है। 69 मरीज अभी आईशोलेशन वार्ड में भर्ती हैं। मंगलवार को जिले में पांच नए हॉटस्पॉट बनाए हैं। इसके अलावा मिर्जापुर और बिहार के मूल निवासी दो मरीजों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
पांच नए हॉटस्पॉट बने, 38 रेड जोन में
जिले में मंगलवार को पांच नए हॉटस्पॉट बनाए गए। इसमें गोलघर, हुकूलगंज, बुद्धा सिटी कॉलोनी सारनाथ, प्रेमचंद्र नगर कॉलोनी, लालपुर और नंद नगर कॉलोनी सारनाथ शामिल है। इसके साथ ही अब हॉटस्पॉट की संख्या 150 हो गयी है। मंगलवार को गाडर फूलपुर ग्रीन जोन में आ गया है। इस तरह 74 हॉटस्पॉट ग्रीन जोन, 38 ऑरेंज जोन में और 38 रेड जोन में है।
आईएमएस से 462 सैंपल की रिपोर्ट बाकी
स्वास्थ्य विभाग को अभी बीएचयू से 462 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है। सीएमओ ने बताया कि मंगलवार को कुल 104 सैंपल लिए गए। बताया कि अब तक 8205 सैंपल लिए जा चुके हैं, जिसमें से 7743 सैंपल के परिणाम आ चुके हैं।