फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   coronavirus return in varanasi women found covid positive in Ravindrapuri after 10 days health department alert

वाराणसी में कोरोना रिटर्न: 10 दिन बाद कोविड की दस्तक, रवींद्रपुरी में मिली संक्रमित महिला, स्वास्थ्य महकमा अलर्ट

Wed, 13 Oct 2021 10:01 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 13 Oct 2021 10:01 AM IST
सार

कोरोना का एक भी मरीज जिले में नहीं होने से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ ही जिला प्रशासन भी राहत में था लेकिन अब जिस तरह से संक्रमित महिला मिली है, उसको देखते हुए फिर से स्वास्थ्य महकमा अलर्ट हो गया है। 

विज्ञापन
coronavirus return in varanasi  women found covid positive in  Ravindrapuri after 10 days health department alert
केंद्रों पर टीकाकरण जारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इसी महीने तीन अक्तूबर को कोरोना मुक्त होने के बाद दस दिन बाद एक बार फिर वाराणशी जिला कोरोना संक्रमण की जद में आ गया है। 12 अक्तूबर यानि मंगलवार को रविंद्रपुरी निवासी एक महिला की रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद अब काशी फिर से उन जिलों में आ गया है, जहां अभी कोरोना के एक्टिव केस हैं। हालांकि महिला को होम आईसोलेशन में रखा गया है। 

विज्ञापन


कोरोना का एक भी मरीज जिले में नहीं होने से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ ही जिला प्रशासन भी राहत में था लेकिन अब जिस तरह से संक्रमित महिला मिली है, उसको देखते हुए फिर से स्वास्थ्य महकमा अलर्ट हो गया है। स्वास्थ्य विभाग को मिली 3593 सैंपल की रिपोर्ट में रविंद्रपुरी निवासी 65 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि महिला हाल ही में बाहर से यात्रा कर लौटी है। उधर अस्पताल, रेलवे स्टेशन सहित अन्य जगहों पर 4345 मरीजों की जांच की गई। अब कुल 82397 मरीजों में 81623 के डिस्चार्ज, 773 की मौत के बाद एक एक्टिव मरीज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

एयरपोर्ट पर 138 यात्रियों की कोरोना जांच

एयरपोर्ट पर स्पाइस हेल्थ ने मंगलवार से कोरोना मोबाइल टेस्टिंग लेबोरेटरी का शुभारंभ किया। पहले ही दिन 138 यात्रियों की कोरोना जांच की गई। स्पाइस हेल्थ की सीईओ अवनी सिंह ने कहा कि देश के नौ शहरों में 17 मोबाइल लैब्स और कलेक्शन सेंटर्स ऑपरेट किए जा रहे हैं। वाराणसी एयरपोर्ट पर  मोबाइल जांच प्रयोगशाला में अलग-अलग मशीनें लगाई गई हैं, जिनमें रैपिड आरटीपीसीआर के साथ ही अन्य महत्वपूर्ण जांच की जाएंगी। छह घंटे पहले ही विमान यात्रियों को एयरपोर्ट पर बुलाया जाता है। 

केंद्रों पर 13379 ने लगवाया कोविड का टीका

जिले के शहरी और ग्रामीण इलाकों में मंगलवार को केंद्रों पर टीका लगवाने के लिए लोगों की लाइन लगी रही। इस दौरान 13379 को कोरोना का टीका लगवाया। इसमें सबसे अधिक 6845 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई।सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि कोविड मेगा टीकाकरण केन्द्रों पर 269 लोगों को टीका लगाया गया।

इसमें सिगरा स्टेडियम में 155 और एलटी कॉलेज में 114 शामिल है। मंगलवार को 18 से 44 वर्ष के 12953 और 45 वर्ष से ऊपर के 426 लोगों ने टीका लगवाया। बुधवार को 95 केंद्रों पर टीकाकरण किया जाएगा। लोग किसी भी केंद्र पर आनलाइन एवं आन स्पॉट  टीकाकरण  करा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed