पूर्वांचल के इस जिले में दोपहर बाद फिर मिले कोरोना मरीज, वाराणसी में भी बढ़ी संक्रमितों की संख्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में दोपहल को कोरोना वायरस के आठ नए मामले सामने आए, वहीं दोपहर बाद सात और लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। यानी कि जिले में मंगलवार को कोरोना के 15 मामले सामने आए।
इसके साथ ही जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 182 हो गई है। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 89 हो गई हैं। वहीं 83 मरीज ठीक ही चुके हैं जबकि तीन मरीजों की रिपोर्ट उनकी मौत के बाद आई हैं।
मऊ जिले में नगर के फातिमा अस्पताल में तीन, मधुबन तहसील के रामपुर बेलौली में तीन और उफरौली में दो मामले सामने आए हैं। जिले में 10 सैंपलिंग टीम ने दोपहर 12.30 बजे तक 145 लोगों का सैंपल लिए थे।
वाराणसी जिले में सोमवार को 25 मरीज मिलने के बाद मंगलवार को सुबह 11 बजे तक आठ नए मरीज मिले। सीएमओ डॉ वीबी सिंह ने बताया कि 660 मरीज अब तक संक्रमित हो चुके हैं।
इसके साथ ही सोमवार देर शाम एक और मरीज की मौत के बाद मरने वालों की संख्या भी 24 हो गई है। जिले में अब 660 में से 364 डिस्चार्ज, 24 की मौत के बाद आईशोलेशन वार्ड में 272 का इलाज चल रहा है। जुलाई माह में सात दिन में अब तक 163 नए मरीज मिल चुके हैं।