फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Coronavirus new corona positive cases found in azamgarh ghazipur covid-19

आजमगढ़ में चौकी इंचार्ज और पीएसी के जवान भी मिले कोरोना पॉजिटिव, गाजीपुर में भी मिले मरीज

Wed, 08 Jul 2020 05:22 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़/गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़/गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 08 Jul 2020 05:22 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus new corona positive cases found in azamgarh ghazipur covid-19
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

देश और प्रदेश के साथ ही पूर्वांचल के जिलों में भी कोरोना का ग्राफ लगातार चढ़ रहा है। बुधवार आजमगढ़ और गाजीपुर जिले में कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। आजमगढ़ में 16 और गाजीपुर में तीन संक्रमित मिले हैं।

विज्ञापन

आजमगढ़ में मिले मरीजों में पुलिस और पीएसी के जवान भी शामिल हैं। जिले के मेंहनगर कस्बे के विभिन्न वार्डों में पांच नए संक्रमित मिले हैं। कस्बे में इससे पहले 11 संक्रमित मिल चुके हैं। वहीं, जीयनपुर बाजार के हसनपट्टी में दुकानदार परिवार को चार और लोग में कोरोना संक्रमण पाया गया है। दुकानदार पहले से ही संक्रमित था।
विज्ञापन



इसके साथ ही निजामाबाद कस्बे के हुसेनाबाद, बिलरियागंज, लालगंज में भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ एके मिश्रा ने बताया कि 16 व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें एक व्यक्ति 20 वाहिनी पीएसी बलरामपुर का जवान, एक व्यक्ति रानी की सराय हुसैनाबाद का लेखपाल, एक व्यक्ति बाजार खास जीयनपुर, चार व्यक्ति हसनपट्टी जीयनपुर, चौकी इंचार्ज लालगंज, दो व्यक्ति गोला बाजार मेंहनगर, दो व्यक्ति वार्ड 9 शास्त्री नगर मेंहनगर, एक व्यक्ति पटना अहियाई मेंहनगर, एक व्यक्ति वार्ड 8 मेंहनगर, एक व्यक्ति नेवादा महारंजगंज और एक व्यक्ति जोलहापुर बिलरियागंज का रहने वाला है। सीएमओ ने बताया कि संबंधित तहसीलों से रिपोर्ट प्राप्त होने बाद कंटेनमेंट जोन घोषित होगा।

गाजीपु में तीन प्रवासी समेत चार कोरोना संक्रमित मिले
गाजीपुर जिले में बुधवार को चार लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने से अब संख्या 384 तक पहुंच गई है। संक्रमितों को उपचार के लिए कोविड केयर सेंटर शम्मे-ए-गौसिया में भर्ती कराया गया है। इन मरीजों में तीन प्रवासी हैं और एक संक्रमितों के संपर्क में आने से रोग की चपेट में आया है।

मरीजों के मिलने की पुष्टि मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ जीसी मौर्य ने की है। उधर दो कोरोना मरीज स्वस्थ होकर घर पहुंच गए। देखा जाए तो कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 384 हो चुकी है। अब तक स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या 323 है। इनमें से एक्टिव मरीज 57 रह गए हैं। अब तक चार की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed