फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   coronavirus more than 100 corona patients found in Varanasi within three days corona cases reported today

वाराणसी में एक दिन में मिले रिकॉर्ड 60 नए कोरोना संक्रमित, एक महिला की मौत

Sun, 12 Jul 2020 07:12 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 12 Jul 2020 07:12 PM IST
विज्ञापन
coronavirus more than 100 corona patients found in Varanasi within three days corona cases reported today
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

वाराणसी में रविवार को कोरोना से एक महिला की मौत हो गई। न्यू ककरमत्ता कॉलोनी निवासी 51 वर्षीय महिला की कोरोना रिपोर्ट शनिवार को ही पॉजिटिव आई थी। जिले में कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या 27 हो गई। इसके अलावा बीएचयू डाक्टर, बैंक कर्मी, आठ माह के बच्चे, दो परिवार के पांच और चार लोग समेत 60 लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है।

विज्ञापन


अब तक एक दिन में सर्वाधिक 60 मरीज रविवार को मिलने से हड़कंप मचा हुआ हैं। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि जिस महिला की मौत हुई है वह डायबिटीज, सांस संबंधी बीमारी से ग्रसित थी। महिला के बेटे प्रदीप वर्मा ने बताया कि शनिवार शाम को रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम रविवार सुबह करीब सात बजे उन्हें एंबुलेंस ले जाने घर आई और डीरेका अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी सुबह मौत हो गई।
विज्ञापन


बीएचयू से मिले 362 सैंपल की रिपोर्ट में बीएचयू में न्यू मेडिकल एनक्लेव निवासी 46 वर्षीय डॉक्टर, ट्रामा सेंटर में कार्यरत 32 वर्षीय युवक, बीएचयू में तैनात 26 वर्षीय युवक के साथ ही ट्रामा सेंटर बीएचयू में क्वारंटीन सेंटर के 27 वर्षीय युवक की कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसके अलावा दशाश्वमेध के बंगाली टोला में फास्ट फूड विक्रेता, मानिकपुर मंडुआडीह निवासी काशी विद्यापीठ में कार्यरत 37 वर्षीय युवक, शिवदासपुर नई बस्ती में तीन स्टूडेंट, शंकर पुरम कॉलोनी पहाड़िया सारनाथ में महिला, इलेक्ट्रॉनिक शॉप चलाने वाले 30 वर्षीय व्यक्ति के साथ ही गोविंदपुरा खुर्द राजा दरवाजा में 52 वर्षीय बिजनेस मैन, इंडियन प्रेस कॉलोनी मलदहिया में 34 वर्षीय बिजनेसमैन और नमक बाजार रामनगर में नमकीन शॉप विक्रेता के अलावा 30 वर्षीय अकाउंटेंट में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।

सीएमओ ने बताया कि भेलूपुर के बड़ी गैबी में रहने वाले 28 वर्षीय निजी बैंक कर्मी, डुमराव बाग में एक ही परिवार के चार, पिछले दिनों भोगाबीर में मृत युवक के संपर्क से दो और ग्वाल दास साहू लेन निवासी एक ही परिवार में पांच लोगों के साथ ही सिद्धार्थ संतुष्टि अपार्टमेंट गणेश धाम कॉलोनी में आठ महीने का बच्चा भी कोरोना संक्रमित हुआ है।

इसके अलावा सेवापुरी, लंका, रामनगर, शिवपुर, सारनाथ, मंडुआडीह चेतगंज में भी संक्रमित मरीज मिले हैं। सीएमओ ने बताया कि रविवार को तीन लोगों को डिस्चार्ज भी किया गया। इसके साथ ही अब कुल कोरोना मरीजों की संख्या 858 हो गई है, जिसमें 27 की मौत, 438 के डिस्चार्ज होने के बाद अब 393 का आइसोलेशन वार्ड में इलाज चल रहा है।

एंटीजन किट की जांच में कोरोना पॉजिटिव मिले पीएसी के 30 जवान

वाराणसी के भुल्लनपुर स्थित 34 वी वाहिनी में तैनात पीएसी के करीब 30 जवानों की एंटीजन किट से हुई जांच में कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएमओ के मुताबिक जवानों की पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद बीएचयू के आरटीपीसीआर मशीन से जांच कराई जाएगी। इसके बाद ही उनमें संक्रमण की सही जानकारी मिल पाएगी। भुल्लनपुर स्थित पीएसी के जवानों की कोरोना जांच कुछ दिन पहले ही एंटीजन किट से की गई थी।

रविवार को सभी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसके बाद जांच कराने वाले जवानों ने कोरोना वायरस से बचाव को लेकर एहतियात बरतना भी शुरू कर दिया है। इस बारे में पूछे जाने पर सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले ही 34 वी वाहिनी के पीएसी जवानों की एंटीजन किट से कोरोना वायरस की जांच हुई थी।

 हालांकि एंटीजन किट से उनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है लेकिन नियमानुसार बीएचयू स्थित आरटीपीसीआर से जांच कराई जाएगी। बताया कि आरटीपीसीआर मशीन से जांच के बाद ही कोरोना संक्रमण की सही पुष्टि हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed