फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Coronavirus Increasing enthusiasm among doctors due to the recovery of patients varanasi

कोरोना के योद्धा: मरीजों से नजदीकियों ने बढ़ाईं घर से दूरियां, 'मरीजों के ठीक होने से बढ़ रहा उत्साह'

Wed, 15 Apr 2020 12:21 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 15 Apr 2020 12:21 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Increasing enthusiasm among doctors due to the recovery of patients varanasi
डॉक्टर राहुल सिंह। - फोटो : अमर उजाला।

कोरोना के संक्रमण पूरे देश में कहर बरपा रहा है, लेकिन डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टॉफ के हौसलों के आगे वह नहीं टिक पा रहा है। डॉक्टरों की सेवा भाव के आगे कोरोना वायरस भी घुटना टेकने को मजबूर है। स्वास्थ्य टीम के इस जज्बे से मरीजों का डर भी खत्म हो रहा है और वह जल्दी स्वस्थ भी हो रहे हैं।

विज्ञापन


इस लड़ाई में सबसे बड़ी भूमिका डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ की है। उनकी जितनी सराहना की जाए, कम है। अमर उजाला के कोरोना के योद्धा कॉलम में आरबीएसके हरहुआ के नोडल मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर अब्दुल जावेद और जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. राहुल सिंह कहते हैं कि सोशल डिस्टेंसिंग ही एक ऐसा हथियार है, जिससे कोरोना के संक्रमण को हराया जा सकता है।
विज्ञापन


वाराणसी जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. राहुल सिंह का कहना है कि पिछले 14 मार्च से क्वारंटीन सेंटर परमानंदपुर में सेवा चल रही है। यहां के बाद कोविड हॉस्पिटल परिसर स्थित कार्यालय में जाकर वहां का काम भी निपटाना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक साथ दो-दो जिम्मेदारियों का निर्वहन करने में कभी किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई। हां इतना जरूर है कि मरीजों से नजदीकियां बढ़ती जा रही है और घर वाले दूर होते जा रहे हैं। यह सुरक्षा के लिहाज से ठीक भी है। इसका कोई मलाल नहीं है, बल्कि जैसे-जैसे मरीज फिट होकर घर जा रहे हैं, उससे उत्साह दोगुना हो जाता है।

इसके साथ ही क्वारंटीन सेंटर से भी एक-एक मरीज जब घर के लिए निकलते हैं तो जो खुशी होती है उसकी कल्पना नहीं की जा सकती है। उनका कहना है कि संक्रमण का खतरा घर वालों को कम हो इसलिए जितना देर घर रहता हूं उतना देर क्वारंटीन रहता हूं। नीचे अलग कमरे में ही सोता हूं। इस बीमारी से बचने को सबसे अच्छा तरीका है, बिना जरूरत के घर से बाहर नहीं निकलें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed