फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Coronavirus in up new covid 19 cases have been reported in bhadohi purvanchal district newa varanasi

पूर्वांचल में कोरोना का हाल: इस जिले में आज फिर मिले कोरोना वायरस के 11 मरीज

Tue, 16 Jun 2020 02:10 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 16 Jun 2020 02:10 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in up new covid 19 cases have been reported in bhadohi purvanchal district newa varanasi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में मंगलवार को 11 कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं। इस तरह से पूर्वांचल के जिलों में कोरोना वायरस के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। वाराणसी में अब तक 284 कोरोना वायरस के मरीज मिल चुके हैं, तो जौनपुर में 435, गाजीपुर में 188, आजमगढ़ में 167 और भदोही में अब 101 हो गई है।

विज्ञापन

भदोही जिले में मंगलवार को 11 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। सीएमओ डॉ लक्ष्मी सिंह ने बताया कि ये सभी 10 और 11 जून को भेजे गए सैंपल की जांच में संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 101 हो गई है। सभी को भदोही सीएचसी में क्वारंटीन कराया गया है। गांवों में भी सुरक्षा के उपाय किए जा रहे हैं। इनमें कितने प्रवासी और कितने स्थानीय हैं, अभी इसका पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन



जौनपुर में सबसे ज्यादा मरीज :
जौनपुर जिले में सोमवार को सात प्रवासियों समेत कोरोना के आठ नए मरीज मिले। इनमें छह मुंबई से आए हैं, जबकि एक हरियाणा के रोहतक से आया है। मरीजों में दंपती और दो सगे भाई भी शामिल हैं। जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 335 हो गई है। इसमें एक्टिव केस 209 हैं। तीन मरीजों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वाराणसी में अब तक 284 कोरोना वायरस के मामले सामने आ चुके हैं। इनमें सात की मौत हो चुकी है, तो वहीं 213 लोग इलाज करवा चुके हैं। तो वहीं 64 का इलाज चल रहा है।

आजमगढ़ जिले के सीएमओ डॉ एके मिश्रा ने बताया कि इस समय में 19 एक्टिव केस हैं, 142 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं और छह मरीज की मौत हुई है। 19 एक्टिव केस में सात मरीज एल-1 अस्पताल महामृत्युंजय डेंटल कालेज इटौरा, 11 मरीज एल-3 मेडिकल कालेज चक्रपानपुर में भर्ती कराकर ईलाज करा रहे हैं। एक कोरोना पाजीटिव मरीज को ईलाज के लिए बीएचयू रेफर किया गया है।

मिर्जापुर जिले के चुनार कोतवाली क्षेत्र के पचेवरा गांव में सोमवार को एक महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 49 हो गई है। 14 एक्टिव केस हैं और 35 स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं।

सोनभद्र जिले में 29 पॉजिटिव हैं। इनमें से नौ लोग ठीक होकर अपने घर लौट चुके हैं। अन्य 20 में से 15 का मधुपुर स्थित कोविड केयर सेंटर और पांच लोगों का इलाज मिर्जापुर में चल रहा है।

चंदौली जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 50 है। इसमें 24 एक्टिव हैं, जबकि 25 मरीज ठीक होकर घर चले गए। वहीं एक की मौत हो चुकी है। पॉजिटिव पाए गए सभी प्रवासी हैं। वहीं अब जिले में कुल आठ हॉटस्पॉट हैं।

गाजीपुर जिले में अब तक 188 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अभी भी 971 की रिपोर्ट आनी बाकी है। कोरोना संक्रमितों में से 158 मरीज ठीक हो चुके हैं। मंगलवार को तीन और मरीजों के ठीक होने से अब 30 ऐसे मरीज बचे हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed