फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Coronavirus in up new corona positive cases reported in azamgarh

आजमगढ़ में दो दिन तक मिली राहत, आज एक साथ इतने मरीज मिलने से मचा हड़कंप

Tue, 23 Jun 2020 04:58 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 23 Jun 2020 04:58 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in up new corona positive cases reported in azamgarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में मंगलवार को कोरोना वायरस के 18 और नए मामले सामने आए हैं। पिछले दो दिनों से राहत के बाद एक साथ इतने मरीज मिलने से हड़कंप मच गया। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ एके मिश्रा ने बताया कि इसमें तीन एक ही परिवार के पति-पत्नी और पुत्र हैं। अब तक कुल जिले में 198 संक्रमित मिले हैं। इसमें 36 सक्रिय हैं और छह की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन

जिले के रानी की सराय ब्लॉक में कुल चार संक्रमित मिले हैं। इसमें सेठवल में मुंबई से आए एक परिवार के तीन लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें पति-पत्नी और उनका 11 साल का बेटा शामिल हैं। तीनों 15 जून को ट्रेन से आए थे और 19 जून को सैंपलिंग की गई थी।
विज्ञापन



इसके साथ ही कोटिला में अमृतसर से 18 जून को आया एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। ठेकमा ब्लॉक में भी चार संक्रमित मिले हैं। इसमें बड़गहन के पास स्थित सहनूडीह में एक ही परिवार को दो लोग संक्रमित मिले हैं। ये दोनों मां-बेटी हैं, जो दिल्ली से 16 जून को आए थे। बुखार होने पर सैंपलिंग कराई गई थी। इसके साथ ही सम्मोपुर इरनी में में एक पॉजिटिव मिला है। ये भी दिल्ली से आया था। बुखार होने पर इसे पहले ही अस्पताल भेज दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक ठेकमा बाजार का रहने वाला है और दिल्ली से 16 जून को आया था, जो होम क्वारंटीन था। बुखार होने की जानकारी आशा ने दी तो सैंपलिंग कराई गई। अब वह संक्रमित मिला है। तरवां ब्लॉक में तीन संक्रमित मिले हैं। इसमें तरवां का एक व्यक्ति दिल्ली से आया था। नवरसिया में मुंबई से और खरका में मिले दो संक्रमित भी प्रवासी हैं।

हरैया ब्लॉक में भी तीन संक्रमित पाए गए हैं। करसौल में मुंबई से आया प्रवासी, आराजी मगरबी में दिल्ली से आया प्रवासी शाहडीह मं गाजियाबाद से आया प्रवासी संक्रमित मिला है। मार्टीनगंज में दो संक्रमित मिले हैं। इसमें एक संजरपुर के पास रज्जाकपुर में मुंबई से आया व्यक्ति संक्रमित मिला है। बनगांव में मिला संक्रमित भी मुंबई से आया है। पंवई के श्यामकपुर में एक संक्रमित मिला है। अतरौलिया के गोरथानी में भी एक संक्रमित मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed