फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Coronavirus in up covid 19 new positive cases have been reported in purvanchal in sonbhadra bhadohi near varanasi district

भदोही में एक महिला मिली कोरोना पॉजिटिव, वाराणसी के एक निजी लैब में खुद कराई थी जांच

Sat, 13 Jun 2020 09:48 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 13 Jun 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in up covid 19 new positive cases have been reported in purvanchal in sonbhadra bhadohi near varanasi district
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

भदोही जिले के औराई क्षेत्र के हरिनारायणपुर गांव निवासी 26 साल की एक महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। गत दिनों तबीयत बिगड़ने के बाद उसने स्वत: जांच कराई थी। शनिवार को जांच रिपोर्ट आई तो उसमें कोरोना के संक्रमण की पुष्टि हुई। जिले में अब कोरोना मरीजों की संख्या 83 हो गई। सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने कहा कि संक्रमित महिला को सीएचसी भदोही में बने एल-1 यूनिट में भेज दिया गया है। साथ ही गांव में भी एहतियाती कदम उठाए जाएंगे।

विज्ञापन


भदोही जिले में कोरोना संक्रमण का दायरा तेजी से बढ़ रहा है। शुक्रवार को तीन लोगों के संक्रमित मिलने की चर्चा अभी लोगों की जुबान से उतरी भी न थी कि शनिवार को हरिनारायणपुर गांव की विवाहिता में संक्रमण की पुष्टि हो गई। खास बात यह है कि विवाहिता स्थानीय है। वह किसी दूसरे शहर से नहीं आई है।
विज्ञापन


अमर उजाला को उन्होंने बताया कि तबीयत खराब रहने के कारण दवा लेने के लिए अक्सर वाराणसी जाना-आना होता था। हालांकि इस दौरान मास्क, सैनिटाइजर और सामाजिक दूरी आदि सुरक्षा मानकों का ध्यान रखती थी। गत दिनों कोरोना के कुछ लक्षण दिखने के बाद 11 जून को वाराणसी के एक निजी लैब में स्वैब की जांच कराई। शनिवार को आई रिपोर्ट में वह पॉजिटिव मिली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed