फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Coronavirus in up corona patient died by covid 19 in azamgarh

पूर्वांचल में वाराणसी के बाद इस जिले में सबसे ज्यादा कोरोना से मौतें, आज फिर एक संक्रमित की मौत

Wed, 24 Jun 2020 02:13 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 24 Jun 2020 02:13 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in up corona patient died by covid 19 in azamgarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

आजमगढ़ जिले में कोरोना संक्रमण से एक और मौत हुई है। इससे कोरोना से मरने वालों की संख्या सात पहुंच गई है। शहर के नरौली निवासी में इलाज के दौरान संक्रमण की पुष्टि हुई थी। सीएमओ डॉ एके मिश्रा ने मरने वाला बुजुर्ग है, जिसका वाराणसी के बीएचयू अस्पताल में इलाज चल रहा था। मृतक के परिजनों का सैंपल लेकर पहले ही जांच के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ एके मिश्रा ने बताया कि शहर के नरौली निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग का अस्थमा का इलजा चल रहा था। परिजनों ने 18 जून को वाराणसी के रविंद्रपुरी स्थित प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। 19 जून को उनकी कोविड-19 की जांच कराई गई थी। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनको बीएचयू में आइसोलेट कर दिया गया था।
विज्ञापन



दो और मरीज हुए स्वस्थ
सीएमओ डॉ एके मिश्रा ने बताया कि दो और कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किए गए हैं। अब तक कुल 198 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। वर्तमान समय में 31 एक्टिव केस हैं। 160 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। सात मरीजों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुल 31 एक्टिव केस में 24 मरीजों को एल-1 अस्पताल महामृत्युंजय डेंटल कालेज इटौरा, छह मरीजों को एल-3 मेडिकल कालेज चक्रपानपुर में भर्ती कराकर इलाज किया जा रहा है। एक कोरोना पॉजिटिव मरीज को इलाज के लिए बीएचयू रेफर किया गया है।

वाराणसी में अब तक 364 कोरोना वायरस के मामले सामने आ चुके हैं। इसमें 242 मरीज ठीक हो चुके है और 13 की मौत हो गई है। वहीं 109 मरीजों का इलाज किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed