{"_id":"5ebbdf2c8ebc3e9ac806ecf7","slug":"coronavirus-five-suspects-traveling-with-corona-positive-man-were-marked-in-azamgarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना पॉजिटिव युवक के साथ यात्रा करके आए पांच संदिग्ध हुए चिह्नित, जांच के लिए भेजा सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना पॉजिटिव युवक के साथ यात्रा करके आए पांच संदिग्ध हुए चिह्नित, जांच के लिए भेजा सैंपल
Wed, 13 May 2020 05:21 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 13 May 2020 05:21 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़ जिले के मोहम्मदपुर ब्लॉक के एक गांव में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के साथ यात्रा कर पहुंचे पांच लोगों को चिह्नित किया गया है। सभी का सैंपल लेकर उन्हें इंस्टीट्यूशन क्वारंटीन कर दिया गया है। यह लोग मुंबई से दो कोराना पॉजिटिव मरीजों के साथ यात्रा कर पहुंचे थे।
विज्ञापन
जिले के मोहम्मदपुर ब्लॉक के एक गांव के पांच लोग कुछ अन्य लोगों के साथ मैजिक से घर के लिए चले थे। रास्ते में इनके ग्रुप में एक व्यक्ति की ऑटो में ही मौत हो गई। वो बीमार बताया जाता है। उसका रास्ते में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
इसके बाद वहीं से इसमें से पांच लोग किसी अन्य संसाधनों सवार अपने गांव आ गए। बुधवार को गोरखपुर से सूचना मिली कि इनके साथ आए दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पांचों लोगों को शिवालिक अस्पताल में इंस्टीट्यूनल क्वारंटीन कर दिया गया।
विज्ञापन
साथ ही पांचों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। जिलाधिकारी एनपी सिंह ने बताया कि दूसरे जनपद से मिली सूचना के आधार पर इनकी सैंपलिंग की गई है। साथ ही इनको क्वारंटीन किया गया है।