बढ़ता जा रहा कोरोना वायरस से संक्रमितों का आंकड़ा, कंटेनमेंट जोन में घरों में कैद हुई लोगों की जिंदगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़ जिले में में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। अभी तक जिले में 40 संक्रमित मिल चुके हैं। इसमें नौ ठीक हो चुके हैं। दो संक्रमितों की मौत हो चुकी है। 29 अभी भी सक्रिय हैं। कोरोना संक्रमितों के बढ़ते आंकड़ों से लोगों में डर का माहौल है।
अभी तक जनपद में 19 मई तक के सैंपल की ही रिपोर्ट आई है। इसमें भी कई रिपोर्ट अभी पेंडिंग हैं। संख्या और बढ़ने के आसार नजर आ रहे हैं। उधर, जनपद में घोषित कंटेनमेट जोन में लोगों की जिंदगी घरों में कैद हो गई है। उनको चौकीदार और अन्य के माध्यम से सब्जी आदि की आपूर्ति कराई जा रही है।
जमात से जुड़े लोगों के बाद जनपद में प्रवासियों के आगमन से कोरोना संक्रमण का दायरा तेजी से बढ़ा है। अभी तक जनपद में कुल 40 कोरोना संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। इसमें दो की मौत भी हो चुकी है। प्रवासियों के आगमन से पहले से ये आंकड़ा आठ था, जबकि मौत किसी की भी नहीं हुई थी। 40 संक्रमित मरीजों में अब तक नौ ठीक हो चुके हैं। इसमें तीन जमात से जुड़े, पांच स्थानीय और एक दिल्ली से आया प्रवासी शामिल है।
जिन दो मरीजों की मौत हुई है वो भी मुंबई और दिल्ली से ही आए थे। जनपद में घोषित कंटेनमेट जोन में संबंधित राजस्व ग्राम या पुरवे को सील कर दिया गया है। घरों से निकलने पर पाबंदी लगा दी गई है। लोगों की जिंदगी घरों में कैद हो गई। कहीं प्रधान तो कहीं चौकीदार के माध्यम से ठेले आदि के गांवों में सब्जी आदि की आपूर्ति कराई जा रही है। संबंधित गांवों के लोगों संक्रमण को लेकर दहशत का आलम है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की ओर से डोर टू डोर संर्विलांस कर संदिग्धों का सैंपल लिया जा रहा है।
दो और कंटेनमेट जोन बढ़े, अब आठ हुए
कोरोना संक्रमित नए मरीजों के मिलने के बाद जनपद में दो एक और कंटेनमेट जोन बनाया गया है। मजरा अनुसूचित बस्ती, राजस्व ग्राम दामा नया कंटेनमेट जोन बना है। इसकी साथ ही कोरोना पाजीटिव की मौत के बाद अतरौलिया ब्लाक के ग्राम पंचायत रघुनाथपुर का राजस्व ग्राम परानपुर कंटेनमेट जोन होगा। इस तरीके से जनपद में कंटेनमेट जोन की कुल संख्या अब आठ हो गई है। रविवार को जनपद में रानी की सराय का बिसई बाग, मार्टीनगंज का पिपरौला और फूलपुर के चमावां को कंटेनमेट जोन बनाया गया था। इससे पहले जहानागंज का नेतपुर, नरेथा कनैला का खुदातपुर और मेंहनाजपुर का जियापुर दक्षिणी कंटेमेंट जोन बना था।
जहानागंज ब्लाक के ग्राम पंचायत नरहेथा कनैला के राजस्व ग्राम खुदातपुर का स्वास्थ्य टीम के डोर-टू-डोर सर्वे का काम पूरा कर लिया है। सीएचसी कोल्हूखोर के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. धनंजय पांडेय ने बताया कि सर्दी, जुकाम औरबुखार से पीड़ित 25 लोगों की पहचान की गई है। संदिग्धों का सैंपल लेकर जांच को भेजा जाएगा।
96 घरों की स्क्रीनिंग, 20 के सैंपल लिए
फूलपुर तहसील क्षेत्र के चमावां गांव में कोरोना संक्रमित मरीज पाए जाने के बाद कंटेनमेट जोन घोषित किया गया है। 96 घरों में स्क्रीनिंग शुरू हो गई है। सर्वे के लिए एएनएम और आशा लगाई गई हैं। स्क्रीनिंग का कार्य सोमवार को पूरा कर लिया गया। कुल 645 लोगों की स्क्रीनिंग की गई है। 20 लोग जो बाहर से आए जांच के लिए सैंपल जिला मुख्यालय पर भेजा गया है। तहसीलदार नवीन चंद ने बताया कि गांव में सब्ज़ी वाले को नंबर देकर उसे चिह्नित किया है।