{"_id":"5fbb87040f965f35206df72e","slug":"corona-wedding-guideline-demand-for-disappointment-among-businessmen-due-to-decreasing-number-of-guests","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: 100 मेहमानों को बुलाने के नियम से सकते में आयोजक, वेडिंग इंडस्ट्रीज वालों के साथ घरवालों की भी बढ़ी मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: 100 मेहमानों को बुलाने के नियम से सकते में आयोजक, वेडिंग इंडस्ट्रीज वालों के साथ घरवालों की भी बढ़ी मुसीबत
Tue, 24 Nov 2020 12:05 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 24 Nov 2020 12:05 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : Unsplash
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर शादी समारोह में अतिथियों की संख्या 200 से घटाकर 100 करने से वेडिंग इंडस्ट्रीज कारोबारियों में नाराजगी है। सोमवार की सुबह सुंदरपुर स्थित एक वाटिका में हुई बैठक में कारोबारियों ने मेहमानों की संख्या बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन
वाराणसी टेंट व्यवसायी एसोसिएशन के महामंत्री भीम सिंह ने कहा कि 100 अतिथियों के आदेश से व्यवसाय चौपट हो जाएगा। कोरोना के चलते 9 महीना से ऐसे ही व्यवसाय बंद पड़ा हुआ है और आगे तीन चार माह फिर लग्न नहीं है। इसी लगन से बहुत सारी उम्मीदें जगी हुई थी।
विज्ञापन
बहुत से व्यवसायी कर्ज लेकर लग्न की तैयारी किए हुए हैं, उनकी स्थिति बहुत खराब हो जाएगी। इस आदेश के बाद से लोग साइड कैंसिल करवाना शुरू कर दिए हैं। वहीं कई पार्टियों का फोन आ रहा है कि हम लोगों का कार्ड बंट चुका है अब किस-किस मेहमान को हम लोग मना करेंगे की शादी में आप ना आए।
विज्ञापन
वरिष्ठ सदस्य रोहित पाठक ने कहा कि बहुत से व्यवसायी 200 से 300 अतिथि के हिसाब से एडवांस ले चुके हैं। पार्टी को अब वह एडवांस कहां से वापस करेंगे। सरकार से मांग है कि अतिथियों की संख्या बढ़ाई जाए।