{"_id":"5e73cff68ebc3e76a3065c09","slug":"corona-varanasi-varanasi-news-vns5167403115","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले 15 दिन महत्वपूर्ण, सावधानी बरतने की जरूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगले 15 दिन महत्वपूर्ण, सावधानी बरतने की जरूरत
विज्ञापन
वाराणसी। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने अपने सदस्यों को एडवाजरी जारी कर सतर्कता बरतने की सलाह दी है। अगले 15 दिन को बहुत महत्वपूर्ण बताते हुए पदाधिकारियों ने चिकित्सकों को मरीजों को देखते समय सावधानी बरतने को कहा है। आईएमए अध्यक्ष डॉ. आलोक भारद्वाज, सचिव डॉ. एसपी सिंह, वित्त सचिव डॉ. एके त्रिपाठी ने पदाधिकारियाें के साथ बैठक के बाद बताया कि सदस्यों को जागरूक किया जा रहा है। आईएमए सभागार में पदाधिकारियों ने बताया कि सदस्यों को हॉस्पिटलों में मरीज को देखने के बाद सेनेटाइजर से हाथ साफ करने, बेड, वार्ड और वहां रखी कुर्सियों की सफाई करने और लाइन लगवाने के बजाय पुराने पर्चे पर मरीज देखने को कहा गया है।
भेलूपुर स्थित होम्योपैथिक अस्पताल में बृहस्पतिवार को मरीजों को कोरोना से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। यहां चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल गुप्ता ने मरीजों और परिजनों में कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए उपयोगी होम्योपैथिक दवा आर्सेनिक एलबम 30 की खुराक दी।
बीएचयू प्रशासन ने अस्पताल आने वाले मरीजों, परिजनों से बहुत जरूरी पड़ने पर ही अस्पताल आने की अपील की है। साथ ही यह भी कहा गया है कि ऐसी कोई जांच, ऑपरेशन, परामर्श जिसमें कुछ दिन इंतजार किया जा सकता है तो वहीं करें।
विज्ञापन
शहर के बैंकों, स्कूलों, कार्यालयों में आने वालों को जागरूक किया जा रहा है। गेट पर पहले सेनेटाइजर से हाथ साफ कराया जा रहा है तब अंदर बुलाकर बात की जा रही है। इस तरह की स्थिति लगभग सभी कार्यालयों में दिखी। बैंकों, कार्यालयों में दूरी से ही बातचीत भी की जा रही है।