फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   corona varanai

98 फीसद होटल खाली, रूम टैरिफ 60 फीसद कम

Fri, 20 Mar 2020 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
corona varanai
वाराणसी। कोरोना वायरस के डर के कारण काशी में पर्यटकों का आवागमन जीरो हो चुका है। विदेशी पर्यटकों से लेकर देशी पर्यटक तक का आवागमन एकदम नहीं है। पहले से शहर में आए कुछ देशी टूरिस्टों को अब लौटते हुए देखा जा रहा है। 98 फीसदी तक होटल खाली हो चुके हैं। कुछ छोटे-बड़े होटलों में रूम टैरिफ बिल्कुल आधा हो गया है। पहले जहां थ्री व फोर स्टार होटलों में रूम टैरिफ 7 से 10 हजार हुआ करता था तो इस समय में 3 से 4 हजार तक है। हालांकि किराया घटाने का भी कोई फायदा नहीं हो रहा। काशी में गंगा आरती पर रोक, श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह में दर्शन पर रोक, सारनाथ और रामनगर किला सहित अन्य पर्यटक स्थलों पर रोक को देखते हुए पर्यटकों ने अपनी सारी बुकिंग निरस्त करा दी है।
विज्ञापन

शहर में लगभग 200 बडे़ और करीब 600 छोटे होटल हैं। गेस्ट हाउस और लाज भी 500 से अधिक है। होली से ही होटल और गेस्ट हाउस खाली चल रहे हैं। 15 अप्रैल तक एराइवल वीजा पर रोक लगाए जाने और खाड़ी देशों से पर्यटकों के भारत आगमन पर रोक के चलते सबसे ज्यादा प्रभावित पर्यटन उद्योग हैं। होटल एसोसिएशन के अनुसार पिछले एक सप्ताह से कुछ होटल बंद हो गए और कर्मचारियों को छुट्टी दे दी गई। जल्द ही अन्य होटलों में ताला लटकने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed