फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Corona Vaccination trial in varanasi: Trial of 25-25 people in six places in urban and rural areas today

कोरोना वैक्सीन: बनारस में छह जगहों पर 25-25 लोगों पर ट्रायल, डीएम ने की कोरोना टीकाकरण की समीक्षा

Tue, 05 Jan 2021 10:26 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 05 Jan 2021 10:26 AM IST
विज्ञापन
Corona Vaccination trial in varanasi: Trial of 25-25 people in six places in urban and rural areas today
जिला महिला अस्पताल कबीरचौरा में टीकाकरण ट्रॉयल की तैयारी - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी में मंगलवार की सुबह कोरोना टीकाकरण का ट्रायल होने जा रहा है। एक साथ छह जगहों पर 25-25 लोगों पर ट्रायल किया जाएगा। सुरक्षा के लिहाज से कोल्ड चेन सेंटर से पुलिस अभिरक्षा में केंद्रों तक टीके भेजे जाएंगे। सोमवार को जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने तैयारियों की समीक्षा की।

विज्ञापन

शहरी और ग्रामीण इलाकों में टीकाकरण के ट्रायल में 150 लोगों को शामिल किया गया है, हालांकि इस दौरान किसी को टीका नहीं लगेगा लेकिन इससे जुड़े  रिहर्सल कराए जाएंगे। मंगलवार को सुबह 10 बजे से शहरी इलाके में हेरिटेज अस्पताल लंका, जिला महिला अस्पताल कबीरचौरा और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुर के साथ ही ग्रामीण इलाकों में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिसिरपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाथी और पीएचसी पिंडरा में ट्रायल किया जाएगा।
विज्ञापन


डाटा उपलब्ध न कराने वालों पर दर्ज होगा मुकदमा
कैंप कार्यालय में बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि जिन जिन विभागों ने अभी तक कर्मचारियों का डाटा उपलब्ध नहीं कराया है, वह हर हाल में उपलब्ध करा दें। अगर किसी कर्मचारी का डाटा छूटता है तो उसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग पर होगी। अब तक पुलिस विभाग ने 6929 लोगों का डाटा उपलब्ध कराया है। निजी अस्पतालों से हर हाल में डाटा उपलब्ध कराने को कहा है। समय से डाटा उपलब्ध न करवाने वाले निजी अस्पतालों पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में बनेगा रीजनल वैक्सीन स्टोरेज 
जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने सोमवार को कैंप कार्यालय में कोविड-19 टास्क फोर्स की बैठक में कोल्ड चेन सेंटर से टीकाकरण केंद्र तक वैक्सीन लगाने की तैयारियों के बारे में जानकारी ली थी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल पांडेपुर में एक रीजनल वैक्सीन स्टोरेज बनाया गया है, जहां वैक्सीन को स्टोर किया जाएगा और यहां से सेंटर तक वैक्सीन कोल्ड चैन के साथ भेजी जाएगी। ट्रायल में लगी टीम सुबह 9:15 पहुंच गई और 10 बजे से काम शुरू करा दिया है।

कोरोना से एक की मौत, 47 में संक्रमण की पुष्टि
वाराणसी जिले में कोरोना संक्रमण पर अब नियंत्रण दिखने लगा है लेकिन अभी भी कोरोना से होने वाली मौत पर अंकुश लगाना स्वास्थ्य विभाग के लिए चुनौती  है। सोमवार को बीएचयू में भर्ती लल्लापुरा निवासी 76 वर्षीय पुरुष की मौत हो गई। जबकि 47 नए मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को 3158 लोगों के सैंपल लिए गए और 3209 की रिपोर्ट मिली है। रामजानकी धाम कालोनी शिवपुर, भुल्लनपुर, गोइठहां, काजीपुर खुर्द, सिगरा, एनडीआरएफ चौकाघाट, सारनाथ, मंडुवाडीह, मीरघाट, बदलापुर, बीएल डब्ल्यू, चांदपुर, दुर्गाकुंड में मरीज मिले हैं। इस दौरान 41 लोग होम आइसोलेशन में स्वस्थ घोषित किए गए। कुल 21387 में से 20583  डिस्चार्ज, 365 मरीजों की मौत के बाद अब 439 एक्टिव केस हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed