फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Corona update varanasi mega vaccination campaign from today Action will taken against principals if students get not covid vaccine

कोरोना से जंग: टीकाकरण से छूटे छात्र तो प्रधानाचार्यों पर होगी कार्रवाई, आज से तीन दिन बनारस में चलेगा मेगा वैक्सीनेशन अभियान

Fri, 14 Jan 2022 12:31 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 14 Jan 2022 12:31 AM IST
सार

14 से 16 जनवरी तक 15 से 18 वर्ष तक के किशोरों के टीकाकरण के लिए महाअभियान चलाया जाएगा। इंटर तक के सभी विद्यालयों के साथ ही विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों, संस्कृत विद्यालय, कोचिंग संस्थाएं, मदरसा, आईटीआई, पॉलिटेक्निक सहित अन्य शिक्षण संस्थानों को शामिल किया गया है। 

विज्ञापन
Corona update varanasi mega vaccination campaign from today  Action will  taken against principals if students get not covid vaccine
वाराणसी में किशोरों का टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना संक्रमण की वजह से विश्वविद्यालय और वाराणसी के इंटर तक के विद्यालय 16 जनवरी तक बंद हैं, लेकिन 14 से 16 जनवरी तक चलने वाले मेगा टीकाकरण अभियान के लिए सभी छात्रों को विद्यालय आना पड़ेगा। इसमें जिन छात्रों ने टीकाकरण करा लिया है, उन्हें प्रमाणपत्र प्रधानाचार्य के पास जमा करना होगा।

विज्ञापन


इसके बाद वह घर चले जाएंगे, जबकि बाकी बच्चों को उनके विद्यालय और आसपास के केंद्र पर टीका लगाया जाएगा। इसमें लापरवाही पर प्रधानाचार्यों पर ही कार्रवाई की जाएगी।  अभियान में इंटर तक के सभी विद्यालयों के साथ ही विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों, संस्कृत विद्यालय, कोचिंग संस्थाएं, मदरसा, आईटीआई, पॉलिटेक्निक सहित अन्य शिक्षण संस्थानों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन


टीकाकरण की जिम्मेदारी विद्यालय प्रबंधन की
जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि विद्यालयों में एक जनवरी 2004 और एक जनवरी 2007 के बीच जन्म किशोरों अनिवार्य रूप से आएंगे। उनके टीकाकरण की जिम्मेदारी विद्यालय प्रबंधन की होगी। कहा कि इसमें लापरवाही पर शिथिलता पाए जाने पर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 की सुसंगत धाराओं के तहत कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. विनोद कुमार राय ने सभी प्रधानाचार्यों को पत्र भेजकर जिला प्रशासन के आदेश के अनुपालन में विद्यालय के नजदीक के पीएचसी, सीएचसी से संपर्क कर टीकाकरण करवाने को निर्देशित किया है। 
पढ़ेंः डराने लगी कोरोना की रफ्तार: वाराणसी में संक्रमण दर 9 से ऊपर, एक दिन में मिले 515 नए मरीज
 

वाराणसी में 48 लाख से ज्यादा लोगों को लगा कोरोना का टीका 

Corona update varanasi mega vaccination campaign from today  Action will  taken against principals if students get not covid vaccine
वाराणसी में कोरोना टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के शहरी और ग्रामीण इलाकों में बने टीकाकरण केंद्रों पर बृहस्पतिवार को 28368 लोगों ने टीका लगवाया। इसमें 15 से 18 साल तक के 11442 किशोर और 1396 फ्रंट लाइन वर्कर और स्वास्थ्य कर्मियों ने प्रीकॉशन डोज लगवाई। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि अभियान चलाकर लोगों को टीके लगाए जा रहे हैं।
 

अब तक कुल 4837963 को टीका लग चुका है, जिसमें 2912333 को पहला और 1803406 को दूसरी डोज लगाया जा चुका है। इसके अलावा 5144 को प्रीकाशनरी और 117080 किशोर ने भी टीका लगवाया है। उधर बरेका में बृहस्पतिवार को 15 से 18 वर्ष के 200 बच्चों का टीकाकरण हुआ।           
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed