फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Corona positive patient died during treatment

Corona In Varanasi: कोरोना पॉजिटिव दरोगा की उपचार के दौरान मौत,10 महीने बाद होना था रिटायर  

Sat, 22 Aug 2020 08:35 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 22 Aug 2020 08:35 PM IST
विज्ञापन
Corona positive patient died during treatment
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

वाराणसी के कैंट थाने के सब इंस्पेक्टर शिवप्रसाद सिंह (59) की शुक्रवार की देर रात बीएचयू अस्पताल में मौत हो गई। शिवप्रसाद सिंह की कोरोना जांच की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। पुलिस महकमे के अनुसार, 10 माह बाद उन्हें सेवानृवित्त होना था।  

विज्ञापन


इंस्पेक्टर कैंट राकेश सिंह ने बताया कि सब इंस्पेक्टर शिवप्रसाद सिंह बीते ढाई साल से कैंट थाने में तैनात थे। वह मूल रूप से मऊ जिले के चिरैयाकोट थाना अंतर्गत सरौदा के रहने वाले थे। बीते 12 अगस्त को वह घर गए थे और वापस लौटकर आए तो उनकी तबीयत खराब थी। 16 अगस्त को उन्हें शिवपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


शुक्रवार को उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें बीएचयू अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उधर, सब इंस्पेक्टर शिवप्रसाद सिंह की मौत होने पर सीओ कैंट मो. मुश्ताक, एसपी सिटी विकास चंद्र त्रिपाठी और एसएसपी अमित पाठक सहित अन्य अधिकारियों ने शोक जताते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed