फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Most patients found in Chandauli in one day, 12 people confirmed infection

चंदौली में मिले एक दिन में सबसे ज्यादा मरीज, 12 लोगों में संक्रमण की पुष्टि

Tue, 16 Jun 2020 11:44 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 16 Jun 2020 11:44 PM IST
सार

  • महाराष्ट्र, दिल्ली,गुजरात और हरियाणा से आए प्रवासी
  • एक कोरोना पॉजिटिव स्वस्थ होकर लौटा घर

विज्ञापन
Most patients found in Chandauli in one day, 12 people confirmed infection
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली जिले में कोरोना वायरस का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को एक साथ 12 कोरोना पॉजिटिव पाए गए। यह एक दिन में पॉजिटिव मिलने वाली अब तक की सबसे बड़ी संख्या है। सभी पॉजिटिव प्रवासी हैं और महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली और हरियाणा से लौटे हैं। इसकी पुष्टि जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने की है। 

विज्ञापन


जिला प्रशासन ने सभी मरीजों को वाराणसी स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडलीय चिकित्सालय में स्थापित एल-1 अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं संपर्क में आए लोगों को चिह्नित कर आगे की कार्रवाई में जुट गया। इन 12 संक्रमितों में दो महिला और दस पुरूष शामिल हैं। इसमें सात महाराष्ट्र से, दो गुजरात, दो दिल्ली और एक हरियाणा से आए हुए थे।

विज्ञापन

पिछले  दिनों बरहनी विकास खंड के तेंदुहान गांव की महिला दिल्ली से व सकलडीहा विकास खंड के घरचित गांव का एक पुरुष हरियाण से आया था। दोनों की सैंपलिंग करने के बाद चिकित्सकों ने जांच के लिए सैंपल को वाराणसी भेज दिया। दोनों की रिपोर्ट मंगलवार को पॉजिटिव आई है। 

इसी तरह कंदवा के रामपुर, शहाबगंज ब्लाक के भोड़सर, नियामताबाद के लोहरा सहजौर, चन्दौली ब्लाक के कांटा, बबुरी के श्रीकंठपुर निवासी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इन सभी के संपर्क में आये अन्य व्यक्तियों की कान्टैक्ट ट्रेसिंग कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। 


दूसरी तरफ नियामताबाद का गौरी निवासी कोरोना पॉजीटिव के स्वस्थ होने पर आज अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इस तरह जिले में संक्रमितों की संख्या 62 हो गई। जिनमें एक्टीव केस की संख्या 35 व 26 व्यक्ति स्वस्थ्य हो के घर जा चुके है। एक की मौत हो चुकी है। जिला प्रशासन ने गांव के हर घर का सैनिटाइजेशन कराने का निर्देश दिया है। थर्मल स्कैनिंग के लिए टीम लगाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed