फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Corona patients will be admitted to Deendayal Hospital, general patients will be referred to Mandal Hospital

दीनदयाल अस्पताल में भर्ती होंगे कोरोना के मरीज, सामान्य मरीज मंडलीय अस्पताल होंगे रेफर

Tue, 24 Mar 2020 10:55 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Tue, 24 Mar 2020 10:55 PM IST
विज्ञापन
Corona patients will be admitted to Deendayal Hospital, general patients will be referred to Mandal Hospital
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन ने दीनदयाल उपाध्याय राजकीय अस्पताल को क्वारंटीन अस्पताल बनाने का निर्णय लिया है। फिलहाल 125 बेड वाले इस अस्पताल में केवल कोरोना के मरीज ही भर्ती किये जायेंगे। यहां भर्ती सामान्य मरीजों को मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा रेफर किया जाएगा। जिले में कोरोना संदिग्धों की लगातार बढ़ रही संख्या को देखते हुए अब आइसोलेशन वार्ड में बेड बढ़ाने के साथ ही अन्य सुविधाओं को बढ़ाया जा रहा है।

विज्ञापन

इसके तहत महिला अस्पताल कबीरचौरा के एमसीएच विंग में 100, ईएसआई हॉस्पिटल और आयुर्वेद अस्पताल में 50-50 और हेरिटेज मेडिकल कालेज को आईसोलेशन सेंटर बनाने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा अब दीनदयाल अस्पताल में केवल कोरोना के मरीज ही भर्ती किये जायेंगे। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि दीनदयाल अस्पताल के मरीजों को मंडलीय अस्पताल शिफ्ट करने की तैयारी है।

विज्ञापन

बीएचयू में डीएम ने भिजवाए आठ वेंटिलेटर

कोरोना मरीजों के इलाज को लेकर सुविधाओं में भी अब बढ़ोत्तरी की जा रही है। डीएम कौशल राज शर्मा ने मंगलवार को बीएचयू सर सुंदरलाल अस्पताल में आठ नए वेंटिलेटर भिजवाए। इसके अलावा यहां पहले से ही 16 बेड वाले आईसीयू को क्वारंटीन आईसीयू बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 161 लोगों को किया गया होम क्वारंटीन

जिले में अब तक कुल 161 लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है जिसमें से 41 की 28 दिन की रिस्क अवधि पूरी हो चुकी है और वो स्वस्थ हैं। डीएम कौशल राज शर्मा ने बताया कि जिले के शहरी क्षेत्र में 105 और ग्रामीण क्षेत्र के पिंडरा ब्लाक के गांवों में 10 व्यक्तियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed