{"_id":"609a1e475cd01661444a3f55","slug":"corona-patients-will-admit-in-drdo-hospital-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: अब नहीं चलेगी निजी अस्पतालों की मनमानी, डीआरडीओ में होगा कोरोना मरीजों का इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: अब नहीं चलेगी निजी अस्पतालों की मनमानी, डीआरडीओ में होगा कोरोना मरीजों का इलाज
Tue, 11 May 2021 11:33 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 11 May 2021 11:33 AM IST
सार
- वाराणसी के डीआरडीओ अस्पताल में बिना किसी खर्च के होगा इलाज।
- अस्पताल प्रशासन ने जारी किया नंबर, बात करके भर्ती करा सकेंगे मरीज।
विज्ञापन
डीआरडीओ अस्पताल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में निजी अस्पताल में भर्ती कोरोना मरीजों को अब बीएचयू स्थित डीआरडीओ के अस्पताल में रेफर कर इलाज भर्ती किया जा सकेगा। इसके लिए व्हाट्सएप नंबर भी जारी किए गए हैं। जिस पर बस उन्हें इलाज का पर्चा, रेफर का कागज भेजना होगा। इससे जहां एक ओर मरीज निजी अस्पतालों की मनमानी से बचेंगे। वहीं बिना किसी खर्च के बेहतर इलाज भी होगा।
विज्ञापन
शासन-प्रशासन के लाख प्रयास के बाद भी निजी अस्पतालों में मरीजों से जांच, इलाज के नाम पर मनमाना पैसा लिया जा रहा है। कई बार शिकायत के बाद भी कोई असर नहीं हो रहा है। अब बीएचयू में डीआरडीओ अस्पताल के शुरू हो जाने के बाद निजी अस्पतालों से भी मरीजों को रेफर कराकर यहां भर्ती की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
इन नंबरो पर करना होगा व्हाट्सएप
जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि निजी अस्पतालों में ऐसे गंभीर मरीज जिन्हें आईसीयू या वेंटिलेटर नहीं मिला हो या वो आईसीयू और वेंटिलेटर पर हैं और डीआरडीओ अस्पताल में भर्ती होना चाहते हैं तो निजी अस्पताल से सभी पर्चा और रेफरल बनवाकर एडमिट हो सकते हैं। इसके लिए व्हाट्सएप नंबर 7307413510 पर व्हाट्सएप करें या फिर डीआरडीओ के एडमिशन नंबर 73070 15441 पर बात करके व्हाट्सएप भेज सकते हैं। उन्होंने बताया कि दोनों नंबरों से कंफर्मेशन देने पर ही मरीज को एडमिट किया जाएगा। अभी अस्पताल में सीधा एडमिशन नहीं लिया जाएगा और रेफर मरीजों को ही एडमिट किया जाएगा।
विज्ञापन