फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Corona patients started increasing in the crowd of weddings

शादियों की भीड़ में बढ़ने लगे कोरोना के मरीज

Thu, 26 Nov 2020 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 11:41 PM IST
विज्ञापन
Corona patients started increasing in the crowd of weddings
जौनपुर। मांगलिक आयोजनों की भीड़ में कोरोना का खतरा भी बढ़ने लगा है। एक सप्ताह के अंदर नए मरीजों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है। 20 नवंबर को जहां सिर्फ सात मरीज मिले थे, बृहस्पतिवार को यह संख्या बढ़कर 19 हो गई। यह संख्या लगातार बढ़ रही है। नए मरीजों के बाद जिले में कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या 6161 हो गया है। इसमें 90 की मौत हो चुकी है, जबकि 5906 ठीक हुए हैं।
विज्ञापन

त्योहारी सीजन के दौरान लोगों में कोरओना के प्रति बेपरवाही बढ़ी थी, जो अब मांगलिक कार्यक्रमों की शुरुआत के साथ और ज्यादा हो गई है। शादी-तिलक सहित अन्य कार्यक्रमों में शिरकत करने के दौरान लोग मास्क और सामाजिक दूरी के पालन को भी भूल जा रहे हैं। इस बेपरवाही का असर कोरोना के बढ़ते केस के रुप में सामने है। पिछले एक सप्ताह के आंकड़ों पर गौर करें तो स्थिति चिंताजनक है। मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा ही हुआ है। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को 2176 सैंपल की रिपोर्ट आई, जिसमें 19 पॉजिटिव हैं। पहले के 17 मरीज ठीक हुए।
विज्ञापन

एक सप्ताह में कोरोना की स्थिति
20 नवंबर: 07
21 नवंबर: 14
22 नवंबर: 12
23 नवंबर: 14
24 नवंबर: 11
25 नवंबर: 17
26 नवंबर: 19
स्कूलों में कैंप लगाकर हुई जांच
मीरगंज। कोरोना के नए मरीजों की पहचान के लिए समूह को लक्ष्य बनाकर जांच की जा रही है। बृहस्पतिवार को जिले के सभी स्कूलों में कैंप लगाया गया। इस दौरान कुल 2101 सैंपल लिए गए। मछलीशहर सीएचसी की टीम ने डॉ. बीएल यादव के नेतृत्व में सर्वोदय विद्यापीठ इंटर कॉलेज में कैंप लगाया। स्कूल के शिक्षक, कर्मचारी समेत समूचे स्टाफ की जांच की गई। कुल 55 लोगों का सैंपल लिया गया, जिसमें 30 का रैपिड एंटीजन किट से जांच हुई। सभी निगेटिव पाए गए। शेष 25 सैंपल लैब में भेजे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed