फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   corona new variant omicron pm modi addresses nation about three lakh minors get corona vaccine in Varanasi

कोरोना से जंग: नए साल में वाराणसी में करीब 3 लाख किशोरों को लगेगा सुरक्षा कवच, 10 हजार स्वास्थ्यकर्मियों को प्रिकॉशन डोज

Sun, 26 Dec 2021 01:23 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 26 Dec 2021 01:23 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार रात देश की जनता को ओमिक्रॉन के खतरे से आगाह किया।
कहा कि 15 से 18 साल उम्र वर्ग के लिए वैक्सीनेशन शुरू होगा। वाराणसी जिले में 15 से 18 साल तक के किशोरों की संख्या करीब ढाई से तीन लाख है। 

विज्ञापन
corona new variant omicron  pm modi addresses nation about three lakh minors get corona vaccine in Varanasi
वाराणसी में कोरोना टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते संक्रमण के बीच किशोरों को टीका लगाए जाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैसले के बाद लोगों को राहत मिली है। तीन जनवरी से 15 से 18 साल तक के बच्चों को टीका लगाए जाने का जो फैसला सरकार ने लिया है, उससे वाराणसी जिले में करीब ढाई से तीन लाख बच्चों को टीके के रूप में सुरक्षा कवच मिलेगा।

विज्ञापन


इसके अलावा स्वास्थ्य कर्मियों को  प्रिकॉशन डोज के फैसले से सरकारी-निजी अस्पतालों में चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ को मिलाकर 10 हजार से अधिक लोगों को भी संक्रमण के खतरे से बचाव हो सकेगा।
विज्ञापन

शनिवार को प्रधानमंत्री  मोदी ने रात करीब 10 बजे देश के नाम संबोधन में जैसे ही किशोरों को टीका और स्वास्थ्यकर्मियों को प्रिकॉशन डोज लगाने का एलान किया तो चिकित्सकों के साथ ही सभी ने इसकी सराहना की। उनका कहना था कि सही समय पर प्रधानमंत्री ने यह फैसला लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः वाराणसी में कोरोना से अलर्ट: मुंबई से लौटे व्यापारी और बीएचयू के डॉक्टर संक्रमित, जीनोम सीक्वेंसिंग रिपोर्ट का इंतजार

चिकित्सकों ने क्या कहा

आईएमए के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ.अशोक राय ने कहा कि  कोरोना संक्रमण से बचाव में टीकाकरण एक बहुत ही अहम कड़ी है। नए साल में प्रधानमंत्री ने बच्चों के साथ ही स्वास्थ्यकर्मियों को प्रिकॉशन डोज लगवाने का फैसला लेकर बड़ी सौगात दी है।

डॉ. अमर अनुपम ने कहा कि  कोरोना की पहली और दूसरी लहर में मरीजों की सेवा के दौरान बड़ी संख्या में स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित हुए। ऐसे में संभावित तीसरी लहर को लेकर स्वास्थ्यकर्मियों को प्रिकॉशन डोज लगाने का पीएम का फैसला स्वागत योग्य है।

मंडलीय अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ  डॉ. सीपी गुप्ता ने कहा कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर का जिस तरह से खतरा बढ़ रहा है। उससे 15 से 18 साल तक वाले बच्चों को टीका लगाए जाने का फैसला सरकार ने सही समय पर लिया है। टीका के बाद भी सावधानी बरतनी होगी।

corona new variant omicron  pm modi addresses nation about three lakh minors get corona vaccine in Varanasi
वाराणसी में कोरोना टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला
नोडल आफिसर ऑक्सीजन प्लांट डॉ. अतुल सिंह ने कहा कि  जिस समय पर पीएम ने यह घोषणा की है। वह लोगों के लिए राहत भरी खबर है। इससे लोगों की निश्चिंतता भी बढ़ेगी कि वह सुरक्षित है। प्रधानमंत्री ने कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए सभी से अपील की है तो इसका भी ख्याल रखना होगा।- 

एडिशनल सीएमओ डॉ.एके मौर्या ने कहा कि ओमिक्रॉन का संक्रमण तो बढ़ ही रहा है लेकिन संभावित तीसरी लहर में पहले से ही बच्चों में संक्रमण की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में 15 से 18 साल वालों का टीकाकरण होने से बच्चे सुरक्षित होंगे।
पढ़ेंः Night Curfew in UP: वाराणसी में कहीं सड़कों पर सन्नाटा, कहीं खुली रहीं दुकानें, पुलिस गश्त करती रही

वाराणसी: 12 माह में करीब 44 लाख लोगों को लगा टीका

corona new variant omicron  pm modi addresses nation about three lakh minors get corona vaccine in Varanasi
वाराणसी में कोरोना टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी  में कोरोना टीकाकरण को लेकर चल रहे अभियान में अब तक 12 महीने में 43.40 लाख (शुक्रवार तक) लोगों को टीके लगाए जा चुके हैं जिसमें सबसे ज्यादा 27.30 लाख  लोगों ने पहली और 16.10  लाख लोगों को दोनों डोज लगी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 16 जनवरी से टीकाकरण अभियान चल रहा है।

इसमें 18 साल से अधिक उम्र के करीब 29 लाख लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें से अब तक केवल  27.30 लाख लोगों को पहली डोज लगी है। सीएमओ डॉक्टर संदीप चौधरी ने   बताया कि इस बीच ग्रामीण इलाकों में चल रहे को भी टीकाकरण एक्सप्रेस के माध्यम से 1.06 लाख को टीके लगे हैं।

इसमें अराजीलाइन में 10,549, बड़ागांव में 7499, चिरईगांव में 12676, चोलापुर में 13153, हरहुआ में 10082, पिंडरा में 10306, काशी विद्यापीठ में 9747, आदर्श ब्लॉक सेवापुरी में 12418 एवं शहर में 40497  कोविड टीकाकरण किया जा चुका है।
पढ़ेंः नए साल के जश्न पर रात्रि कर्फ्यू का ग्रहण, होटलों और रेस्टोरेंट में कार्यक्रम की बुकिंग होने लगी निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed